लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गिराना  : स० [हिं० गिरना] १. किसी उच्च स्तर या स्थान पर स्थित वस्तु को बलपूर्वक नीचे उतारना या लाना। जैसे–परदा गिराना। २. किसी आधार पर कड़ी वस्तु को आधात आदि पहुँचा कर जमीन पर लाना। जैसे–(क) किसी को चबूतरे या कुर्सी से गिराना। (ख) रेल की लाइन तोड़कर गाड़ी गिराना। ३. किसी वस्तु या रचना को तोड़ फोड़ कर उसका नाश या ध्वंस करना। जैसे–दीवार या मकान गिराना। ४. महत्व मूल्य शक्ति आदि घटाना या कम करना। जैसे–दाम गिराना। ५. धार्मिक, नैतिक आदि दृष्टियों से निम्न स्तर पर लाना। जैसे–अधिकार के पद ने ही उन्हें इतना गिराया है। ६. प्रवाह को ढाल की ओर ले जाना। जैसे–नाली में मोहरी का पानी गिराना। ७. किसी चीज को इस प्रकार हाथ से जोड़ देना कि वह नीचे जा पड़े। जैसे–लोटा या दावात गिराना। ८. किसी पात्र में रखी हुई वस्तु को जमीन पर उँडेलना। जैसे–लोटे में का पानी या दावात में की स्याही गिराना। ९. कोई ऐसा रोग उत्पन्न करना जिसके विषय में लोगों को यह विश्वास हो कि उसका वेग ऊपर से नीचे की ओर जाता या होता है। जैसे–बहुत अधिक मानसिक चिंता नजला गिराती है। १॰. उपस्थित करना। सामने ला रखना। जैसे–मकान बनाने के लिए ईंट या मसाला गिराना। ११. युद्ध या लड़ाई में बुरी तरह से घायल करना या मार डालना। जैसे–चार सिपाहियों को तो अकेले उसी ने गिराया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ