लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गिल  : पुं० [सं० गिल् (लीलना)+क] १. मगर नामक जलजंतु। २. जँबीरी नीबू। वि० निगलने या खानेवावाला। स्त्री० [फा०] १. मिट्टी। २. गीली मिट्टी। ३. गारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलकार  : पुं० [फा०] गारे और चूने से इमारत का काम करनेवाला कारीगर। मेमार। राज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलकारी  : स्त्री० [फा०] गारे और चूने से इमारत बनाने, विशेषतः दीवारों पर पलस्तर लगाने का काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलकिया  : स्त्री० [देश०] नेनुवाँ या घियातोरी नामक तरकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलगिल  : पुं० [सं० गिल√गिल्+क] नक्र या नाक नामक जलजंतु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलगिला  : वि० [हिं० गीला-गीला] [स्त्री० गिलगिली] १. आर्द्र और कोमल। गीला और नरम। २. करुणा रोष आदि के कारण रोमांचित। उदाहरण–कोटरों से गिलगिली घृणा यह झाँकती है।–अज्ञेय। पुं० एक प्रकार का पक्षी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलगिलिया  : स्त्री० [अनु०] सिरोही नाम की चिड़िया। किलहँटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलगिली  : पुं० [देश०] घोड़ों की एक जाति। स्त्री० गिलगिलिया या सिरोही नामक चिड़िया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलजई  : पुं० [देश०] अफगानिस्तान की एक वीर जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलट  : पुं० [अं० गिल्ड़-सोना चढ़ाना] १. पीतल लोहे आदि की बनी हुई ऐसी वस्तु जिस पर सोने चाँदी आदि का पानी चढ़ा हुआ हो। २. उक्त प्रकार से सोने या चाँदी का पानी चढाने की क्रिया या भाव। सफेद रंग की एक घटिया धातु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलटी  : स्त्री० [सं० ग्रंथि] १. शरीर के अंदर जोड़ों आदि के पास होनेवाली गोल गाँठ जिसमें से कई प्रकार के रस निकलकर शारीरिक व्यापारों में सहायक होते हैं। २. रक्त में विकार होने के कारण शरीर के अंदर पड़नेवाली छोटी गाँठ। ३. एक रोग जिसमें शरीर के विभिन्न अंगो में गाँठें निकल आती हैं। ४. दे० ‘ग्रंथि’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलण  : पुं०=गिलन।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलन  : स० [सं०√गिले+ल्युट्-अन] [वि०गिलित] निगलने की क्रिया या भाव। पुं०-गैलन।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलना  : स० [सं० गिलन] १. निगलना। २. इस प्रकार छिपा या दबा लेना कि किसी को पता न चले। ३. ग्रसना। उदाहरण–अदभुत द्रव्य ससि अहि गिल्यौ साख सुरंग मनावहीं।–चन्दवरदाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलबिला  : वि० [अनु०] आर्द्र और कोमल। पिलपिला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलबिलाना  : अ० [अनु०] अस्पष्ट उच्चारण के कारण बोलने में गड़बड़ाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलम  : स्त्री० [फा० गिलीम-कंबल] १. ऊन का बना हुआ मुलायम और चिकना कालीन। २. बड़ा और मोटा पर मुलायम गद्दा (बिछाने का)। वि० कोमल। नरम। मुलायम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलमाँ  : पुं० [अ० ‘गुलाम’ का बहु०] इस्लाम के अनुसार वे सुन्दर बालक जो बहिश्त में धर्मात्माओं की सेवा और भोग-विलास के लिए रहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलमिल  : पुं० [हिं० गिलम-कोमल] मध्य युग का एक प्रकार का बढ़िया मुलायम कपड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलम्मा  : वि० दे० गिलम।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं० दे० ‘गिलमाँ’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलहरा  : पुं० [देश०] एक प्रकार का धारीदार मोटा सूती कपड़ा। पुं०गिलहरी का नर। पुं० =बेलहरा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलहरी  : स्त्री० [सं० गिरि=चुहिया] चूहे की तरह का एक प्रसिद्ध छोटा जंतु जो प्रायः घरो और बगीचों में रहता और पेड़ों पर चढ़ सकता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिल-हिकमत  : स्त्री० [फा० +अ०] औषध बनाने की कपड़ौटी नाम की क्रिया। दे० कपड़ौटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिला  : पुं० [फा०] १. उपालंभ। उलाहना। २. निंदा। शिकायत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलाई  : स्त्री०=गिलहरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलाजत  : स्त्री० [अ० गलीज का भाव०] १. गलीज या गंदे होने की अवस्था या भाव। गंदगी। २. गंदी और बुरी चीज। ३. मल। गुह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलान  : स्त्री० [हिं० गीला] गीलापन।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री०=ग्लानि। उदाहरण–लखि दरिद्र विद्वान को जग-जन करै गिलान।–दीन।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलाफ  : पुं० [अ० ] १. कपड़े की वह बडी थैली जो तकिये लिहाफ आदि के ऊपर उनकी रक्षा के लिए चढ़ाई जाती है। खोल। २. तलवार आदि की म्यान। कोष। पुं० लिहाफ के स्थान पर भूल से प्रयुक्त होनेवाला शब्द।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलाय  : स्त्री०=गिलहरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलायु  : पुं० [सं० गिल+क्यङ+उ] एक रोग जिसमें गले के अंदर गाँठे बँध जाती है। इसमें बहुत पीड़ा होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलावा  : पुं० [फा० गिल=मिट्टी+आब=पानी] मिट्टी और पानी का बना हुआ वह गाढ़ा घोल जिससे राज मजदूर दीवारों की चुनाई करते है। गारा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलास  : पुं० [अं० ग्लास] १. पीतल, लोहे, शीशे आदि का बना हुआ पानी पीने का एक प्रसिद्ध लंबोतरा छोटा बरतन। २. किसी वस्तु की उतनी मात्रा जितनी उक्त पात्र में समाती हो। जैसे–मैंने तीन गिलास पानी पीया। ३. आलू-बालू या ओलची नाम का पेड़ जिसका फल बहुत मुलायम और स्वादिष्ट होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलित  : भू० कृ० [सं०√गिल्+क्त] निगला हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलिम  : स्त्री० वि०=गिलम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिली  : वि० [फा० गिल-मिट्टी] १. मिट्टी से संबंध रखनेवाला। २. मिट्टी का बना हुआ। स्त्री०=गुल्ली।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलेफ  : पुं० =गिलाफ।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलोय  : स्त्री० [फा०] एक प्रकार की कड़वी बेल जिसके पत्ते दवा के काम आते है। गुरूच। गुडूची।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलोल  : स्त्री०=गुलेल। उदाहरण–लोल हैं कलोल ते गिलोल में लसत है।–सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलोला  : पुं० दे० ‘गुलेला’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलोदाँ  : पुं०=गुलैदा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलौरी  : स्त्री० [देश०] लगे हुए पानों का बीड़ा। पुं० [सं० गल्प] १. ज्ञान की बातें। ज्ञान-चर्चा। २. मन-बहलाव के लिए की जानेवाली बातचीत (बाजारू)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिलौरीदान  : पुं० [हिं० गिलौरी+दान] पान रखने का डिब्बा। पानदान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिल्टी  : स्त्री०=गिलटी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिल्यान  : स्त्री०=ग्लानि।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिल्ला  : पुं०=गिला (शिकायत)। वि० =गीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिल्ली  : स्त्री०=गुल्ली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गिल्लो  : स्त्री०=गिलहरी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ