लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गीर  : वि० [फा०] एक प्रत्यय जो कुछ शब्दों के अंत में लगकर निम्नलिखित अर्थ देता है। (क) पकड़नेवाला। जैसे–दामनगीर राहतगीर।(ख) अपने अधिकार में रखनेवाला। जैसे–जहाँगीर। स्त्री० [सं० गिरा] वाणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गीरबान  : पुं०=गीर्वाण (देवता)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गीरवाण, गौरवान  : पुं० =गीर्वाण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गीर्ण  : वि० [सं०√गृ (शब्द करना)+क्त] १. कथित। कहा हुआ। २. विस्तारपूर्वक बतलाया हुआ। वर्णित। ३. निगला हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गीर्णि  : वि० [सं०√गृ+क्तिन्] १. वर्णन। २. प्रशंसा। स्तुति। ३. निगलने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गीर्देवी  : स्त्री० [गिर्-देवी,ष० त०] सरस्वती। शारदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गीर्पति  : पुं० [गिर्-पति, ष० त०] १. बृहस्पति। २. पंडित। विद्वान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गीर्भाषा  : स्त्री० [गिर्-भाषा, कर्म० स०] दे० ‘गीर्वाणी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गीर्वाण  : पुं० [गिर-वाण,ब० स०] देवता। सुर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गीर्वाणी  : स्त्री० [गिर्-वाणी, कर्म० स०] देवताओं की भाषा। देवभाषा। संस्कृत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ