लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गुड़ंवा  : पुं० [हिं० गुड़+आँब, आम] गुड़ (अथवा चीनी) में कच्चे आम को पकाकर बनाई जाने वाली एक तरकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़  : पुं० [सं० गुड, गुल, पा० गुलो, प्रा० पं० गुड़, बँ० उ० गुर, सि० गुरु, गु० गोड, ने० गुलियो, मरि० गुड़] १. ऊख के रस का वह रूप जो उसे पकाकर खूब गाढ़ा करने पर प्राप्त होता है, और जो बाजार में बट्टी भेली आदि के रूप में मिलता है। जैसे–गुड़ न दे तो गुड़ की सी बात तो कहे। (कहा०)। मुहावरा–गुड़ च्यूटाँ होना=(क) ऐसा पारस्परिक घनिष्ट संबंध होना जैसे गुड़ और च्यूँटे का होता है। (ख) बहुत अधिक अनुरक्त या लीन होना। गुड़ दिखाकर ढेला मारना=कुछ लालच देकर फिर ऐसा बरताव करना जिससे कुछ प्राप्त न हो उल्टे कष्ट भोगना पड़े। कुल्हिया में गुड़ फोड़ना= इस प्रकार गुप्त रूप से या छिपकर कोई काम करना कि दूसरे को पता न चले। गूँगे का गुड़ खाना=दे० ‘गूँगा’ के अन्तर्गत मुहा० पद–गुड़ भरा हँसिया=असमंजस का ऐसा काम जो बहुत अभीष्ट या प्रिय होने पर भी बहुत कठिन होने के कारण किया न जा सके। २. रहस्य संप्रदाय में, (क) मन, (ख) ईश्वर का ध्यान। (ग) गुरु का उपदेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़क  : पुं० [सं० गुड़+कन्] १. गोलाकार पदार्थ। २. गेंद। ३. गुड़। ४. गुड़ में पकाकर तैयार की हुई दवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़गुड़  : स्त्री० [अनु०] १. वेगपूर्वक जल में से होकर वायु के बाहर निकलने पर होनेवाला शब्द। जैसे–हुक्के की गुड़गुड़, कूँए या नदी में लोटा डुबाने से होनेवाली गुड़गुड़। २. किसी बंद चीज में हवा के चलने से होनेवाला शब्द। जैसे–पेट में होनेवाली गुड़गुड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़गुड़ाना  : स्त्री० [अनु०] गुड़गुड़ शब्द होना। स० गुड़गुड़ शब्द उत्पन्न करना। जैसे–हुक्का गुड़गुड़ाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़गुड़ाहट  : स्त्री० [हिं० गुड़गुड़ाना+हट (प्रत्यय)] गुड़गुड़ शब्द करने या होने की अवस्था या भाव। गुड़गुड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़गुड़ी  : स्त्री० [हिं० गुड़गुड़ाना] १. बार-बार गुड़गुड़ शब्द होने की अवस्था या भाव। २. फरशी या और किसी प्रकार का हुक्का जिसमें तमाकू पीने के समय गुड़गुड़ शब्द होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़च  : स्त्री०=गुरुच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़-धनिया  : पुं० [हिं० गुड़+धनिया] गुड़ में मिलाये हुए धनिये के बीज जो शुभ अवसरों पर थोड़े-थोड़े खाये खिलाये जाते है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़धानी  : स्त्री० [हिं० गुड़+धान] १. बुने हुए गेहूँ को गुड़ में मिलाकर बनाया जानेवाला लड्डू। २. दे० गुड़-धनिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़ना  : स० [देश०] डंडा इस तरह फेंकना कि वह अपने सिरों के बल पलट खाते हुए कुछ दूर तक चला जाय। स० दे० ‘गुणना’। अ०=बजना। (राज०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़रु  : पुं० [सं० गरुड़] एक प्रकार का पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़ल  : वि० दे० ‘गँदला’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़लपण  : पुं०=गँदलापन। उदाहरण–पृथी पंक जलि गुड़लपण।–प्रिथीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़हर  : पुं० [हिं० गुड़+हर] १. अड़हुल का पेड़ या फूल। जया। २. एक प्रकार का छोटा पौधा जिसकी पत्तियाँ और फूल अरहर की तरह के होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़हल  : पुं० =गुड़हर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़ा  : स्त्री० [सं० गुड़+टाप्] १. गुटिका। गोली। २. कपास। ३. थूहड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़ाकेश  : पुं० [सं० गुड़ाका (निद्रा)-ईश ,ष० त०] १. शिव। महादेव। २. अर्जुन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़ासा  : पुं० [?] दे एक प्रकार का कीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़िया  : स्त्री० [हिं० गुड्डा का स्त्री० अल्पा० रूप] १. बच्चों के खेलने का एक प्रकार का छोटा खिलौना जो छोटी लड़की के रूप में कपड़े,रबड़ आदि का बना होता है। पद-गुड़िया सा=बहुत छोटा परन्तु खूब सजा हुआ। जैसे–गुडिया सा घर। गुड़ियों का खेल=बहुत ही छोटा और सहज काम। मुहावरा–गुड़िया सँवारना=अपने वित्त के अनुसार जैसे–तैसे लड़की का ब्याह करना। २. कोई सुदर अथवा सजकर रहनेवाली निकम्मी और मूर्ख लड़की। स्त्री० [हिं० गोड़=पैर] छोटा पैर। (जैसे–बच्चों का)। उदाहरण-छोटी-छोटी गुड़ियाँ अँगुरियाँ छोटी।–सूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़िला  : पुं० [सं० गुड्, हिं० गुड्डा का पुराना रूप] १. मनुष्य की आकृति का पुतला। २. दे० ‘गुड्डा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़ी  : स्त्री० [सं० गुड़िका] १. कोई गोल कड़ी चीज। गाँठ। गुट्ठी। २. मन में छिपा हुआ द्वेष। गाँठ।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री० गुड्डी (पतंग)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़ीला  : वि० [हिं० गुड़] १. जिसमें गुड़ मिला हो अथवा जो गुड़ के योग से बना हो। २. गुड़ के से स्वादवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुड़ुच  : स्त्री०=गुरुच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ