लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गैंटा  : पुं० [देश०] कुल्हाड़ी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैंडा  : पुं० [सं० गण्डक, पा० गण्डको, प्रा० गण्डअ, गु० गंडो, मरा० गेंड़ा] भैंसे के आकार का एक प्रसिद्ध शाकाहारी स्तनपायी जंगली पशु जिसके थुथने पर एक या दो सींग होते हैं। प्राचीन काल में इसके चमड़े से ढालें बनाई जाती थीं। (रेहाइनोसेरस)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैती  : स्त्री० [देश०] १. जमीन खोदने की कुंदाल। २. एक पेड़ जिसकी लकड़ी का रंग लाल होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैंद  : पुं० [सं० गयंद] हाथी। उदाहरण–जिण बन भूल न जावता, गैंद गिनल गिड़राज।-कविराजा सूर्यमल। पुं० =गेंद।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गै  : पुं० [सं० गज, प्रा० गय] हाथी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैगहण  : वि० [अनु० गहगहाना] आकाश को गुँजानेवाला (शब्द)। पुं० आकाश गुँजानेवाला शब्द। उदाहरण–होइ वीर हक गैगहण।–प्रिथीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैति  : स्त्री० [सं० गजगय>गै+?] हाथियों का झुंड। स्त्री० =गैंती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैन  : पुं० [सं० गमन] १. गमन करना। जाना। २. गैल। मार्ग। ३. कदम। पग। उदाहरण–कबहुँक ठाढ़े होत टेकि कर चल न सकै इक गैन-सूर। पुं० =गगन (आकाश)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं० =गयंद (हाथी)। उदाहरण–कोऊ नहिं बरजैं, जो इनको बनै मत्त जिमि गैन।–भारतेंदु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैनी  : वि० स्त्री० =गामिनी। (गामी का स्त्री रूप)। जैसे–गज-गैनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैफल  : पुं० [?] जहाज के आगे की तरफ का एक छोटा पाल। (लश०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैफल-कँजा  : पुं० [?] गैफल नामक पाल को चढ़ाने-उतारने की रस्सी। (लश०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैब  : पुं० [अं०] १. वह लोक जो सामने दिखाई न देता हो। अदृश्य लोक। २. परोक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैबत  : स्त्री० [अं०] किसी के पीठ-पीछे की जानेवाली शिकायत। निन्दा। चुगली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैबदाँ  : वि० [अ०] [भाव० गैबदानी] ऐसी बातों का जानने वाला जो प्रत्यक्ष और अनुमान द्वारा न जानी जा सकें। परोक्षा की बातों का ज्ञाता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैबर  : पुं० [देश०] लकलक की जाति की एक चिड़िया जिसके डैने और पीठ सफेद, दुम काली तथा चोंच और पैर लाल होते हैं। पुं० [सं० गजवर] बड़ा हाथी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैबी  : वि० [अ० गैब] १. गैब या परोक्ष से संबंध रखनेवाला। गैब का। २. छिपा हुआ। गुप्त। ३. किसी अज्ञात देश या स्थान से आया हुआ। ४. बिलकुल नया और अपरिचित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैयर  : पुं० [सं० गजवर] हाथी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) बड़ा हाथी। वि० [हिं० गैया] गौ की तरह सीधे स्वभाववाला। उदाहरण–मन मतग गैयर हने मनसा भई सिचान–कबीर। स्त्री० दे० ‘नीलगाय’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैया  : स्त्री० [सं० गो] गाय। गौ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गै-रखी  : स्त्री० [हिं० गै=गला+रखी] सुनारों की बोली में हँसुली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैर-हाजिर  : वि० [अ०] जो हाजिर या उपस्थित न हो। अनुपस्थित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैर-हाजिरी  : स्त्री० [अ०] हाजिर या उपस्थित न होने की अवस्था या भाव। अनुपस्थिति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैरिक  : पुं० [सं० गिरि+ठञ्–इक] १. गेरू। २. सोना। स्वर्ण। वि० १. गेरू के रंग में रंगा हुआ। २. गेरू के रंग का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैरियत  : स्त्री० [अ०] गैर (पराया या भिन्न) होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैरी  : स्त्री० [सं०] लांगलिका वृक्ष। विषलाँगला। वि० [?] कूड़ा-करकट भरकर खाद बनाने का गड्ढा। २. खेत से काटकर लाए हुए डंठलों आदि का ढेर। खरही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैरीयत  : स्त्री० गैरियत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैरेय  : पुं० [सं० गिरि+ढक्–एय] शिलाजीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैल  : स्त्री० [हिं० गली] १. मार्ग। रास्ता। २. गली। मुहावरा–(किसी को) गैल करना =रास्तें में जाने के लिए किसी को साथ कर देना। (किसी की) गैल जाना=(क) किसी के बतलाये हुए रास्ते पर जाना अनुकरण या अनुसरण करना। (ख कोई ऐसा काम करना जिससे किसी का सामना हो या विरोध करना पड़े। (किसी को) गैल बताना दे० रास्ता के अंतर्गत मुहा–(रास्ता बताना।) (किसी को) गैल लेना =रास्तें में चलने के लिए किसी व्यक्ति को अपने साथ लेना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैलड़  : पुं० [अ० गैर+हिं० लड़का] वह लड़का जिसे उसकी माँ अपने साथ दूसरे पति या यार के यहाँ चली आई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैलन  : पुं० [अ०] तरल पदार्थ मापने का एक अँगरेजी मान जो तीन सेर के लगभग होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैलरी  : स्त्री० [अं० ]१. सीढ़ियों की तरह ऊपर-नीचे बनी हुई कोई ऐसी रचना जिसपर बहुत से लोग बैठतें या चीजें रखी जाती हो। २. उक्त कार्यों के लिए ऊपर के खंड में बनी हुई कोई समतल रचना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैला  : पुं० [हिं० गैल] १. गाडी के पहियों की लीक। २. बैलगाड़ियों आदि के चलने का रास्ता। ३. गैल या रास्तें में चलनेवाला। बटोही। यात्री। उदाहरण–गैल चलत गैला हूँ मारे घायल पड़े गरियाले में।–ग्राम्यगीत। वि० [हिं० गया] [स्त्री० गैली] गया-बीता। उदाहरण–गैली दीखे मीराँ बावली, सुपना आल जँजाल।–मीराँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैलारा  : पुं० =गैला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैस  : स्त्री० [अं०] १. किसी पदार्थ (या द्रव्य) का प्राकृतिक अथवा रासायनिक क्रिया से बना हुआ वह वायुवत् रूप जो अत्यंत प्रसरणशील होता है। २. वह दह्य जिसे जलाकर रोशनी की जाती है तथा चीजें गरम की जाती है। ३. बड़ी लालटेन की तरह का वह उपकरण जिसमें गैस जलाकर रोशनी उत्पन्न की जाती है। ४.पाखाने आदि में से निकलनेवाली तीव्र गंधयुक्त वायु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैस-मापी  : पुं० [अं०+हिं०] गैस के आधान के मुँह पर लगा हुआ वह उपकरण जो गैस बाहर निकलने पर उसका मान या माप बतलाया है। (गैसोमीटर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैसा  : वि० [?] [स्त्री० गैसी]=गहरा। उदाहरण–सुनहु सूर तुम्हरे छिन छिन मति बड़ी पेट की गैसी हौ।–सूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ