लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गोटा  : पुं० [हिं० गोट] १. रूपहले या सुनहले तारों की बनी हुई वह पट्टी जो गोट के रूप में सिले हुए कपड़ों के किनारों पर टाँकी जाती है। पद-गोटा-पट्ठा (देखें)। २. भुना हुआ धनिया अथवा उसका बीज। ३. भोजन के बाद खाने के लिए एक में मिलाये हुए इलायची, खरबूजे, सुपारी आदि के कतरे हुए छोटे-छोटे टुकड़े। ४. गरी या नारियल का गोला। ५. पेट के अन्दर सूखा हुआ मल। कंडी। पुं० =गोला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) उदाहरण–(क) चंदा गोटा टीका करि लै सूरा करि लै बाटी।–गोरखनाथ। (ख) औ घूटहिं तँह ब्रज के गोटा।–जायसी। वि० १. पूरा। समूचा। २. कुल। सब। (पूरब)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोटा-पट्ठा  : पुं० [हिं० गोटा+पट्ठा] गोटा या पट्ठा नामक बादले की पट्टियाँ जो कपड़ों पर प्रायः साथ-साथ टाँकी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ