लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गोबर  : पुं० [सं० गोमय] गाय का मल या विष्टा जो हिंदुओं में पवित्र माना जाता और सूख जाने पर ईधन के रूप में जलाया जाता है। क्रि० प्र० पाथना। मुहावरा–गोबर खानाएक बार अनुपयुक्त ढंग से काम करने पर तथा अपनी भूल मालूम होने या सफलता न मिलने पर भी फिर से उपयुक्त ढंग से काम न करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोबर-गणेश  : वि० [हि० गोबर+सं० गणेश] १. जो आकार-प्रकार या रूप-रंग की दृष्टि से बहुत ही भद्दा हो। २. निरा मूर्ख (व्यक्ति)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोबर-गिद्धा  : पुं० [हिं० गोबर+गिद्धा] गिद्ध जाति का एक पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोबर-धन  : पुं०=गोवर्धन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोबरहारा  : पुं० [हिं० गोबर+हारा (प्रत्यय)] गोबर उठाने तथा पाथनेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोबराना  : स० [हिं० गोबर+ना (प्रत्य)] जमीन या दीवार पर गोबर पोतना या लीपना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोबरिया  : पुं० [हिं० गोबर] बछनाग की जाति का एक पहाड़ी पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोबरी  : स्त्री० [हिं० गोबर+ई (प्रत्य०)] १. उपला। कंडा। गोहरा। २. जमीन या दीवार पर गोबर से की जाने वाली लिपाई या पोताई। क्रि० प्र०= करना।–फेरना। स्त्री० [देश०] जहाज के पेंदे का छेद। (लश०)। मुहावरा-गोबरी निकालना=जहाज के पेदें में छेद करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोबरैला  : पुं० [हि० गोबर+ऐसा या औला (प्रत्य०)] गोबर में उत्पन्न होने और रहने वाला एक छोटा कीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोबरौला,गोबरौला  : पुं० गोबरैला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ