लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गौन  : पुं० [देश०] खेत में वह छायादार स्थान जहाँ बैल बाँधे जाते हैं। पुं०=गाउन।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं० [सं० गमन] १. जाना। २. गति। पैठ। ३. प्रवेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गौनई  : स्त्री० [सं० गायन ] गायन। संगीत।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गौनर्द  : पुं० [गोनर्द+अण्] पतंजलि ऋषि जो गोनर्द देश के थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गौनहर  : स्त्री० गौनहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गौनहाई  : स्त्री० [हिं० गौना+हाई (प्रत्यय)] वह वधू जो गौना होने के बाद ससुराल के पहले-पहल आई हो।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गौनहार  : स्त्री० [हिं० गौन+हार (प्रत्य०)] १. वह स्त्री जो दुलहिन का गौना होने पर उसके साथ ससुराल जाए। २. दे० ‘गौनहारी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गौनहारिन  : स्त्री०==गौनहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गौनहारी  : स्त्री० [हिं० गावना=गाना+हारी (प्रत्य)] निम्न कोटि की गानेवाली स्त्रियों का एक वर्गया समाज। इस वर्ग की स्त्रियाँ प्रायः टोली बनाकर गाती और वेश्यावृति भी करती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गौना  : पुं० [सम० गमन] विवाह के बाद की एक रसम जिसमें वर अपनी ससुराल से वधू को पहले पहल अपने साथ अपने घर लाता है। द्विरागमन। मुकलावा। क्रि० प्र०–देना।–माँगना।–लाना। पुं० [स्त्री० गौनी] बारहसिंघा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ