लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गौरावित  : वि० [सं० गौरव+इतच्] १. जिसका गौरव हुआ हो। २. जो गौरव से युक्त हो। सम्मानित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गौरांग  : पुं० [गौर-अंग, ब० स०] १. विष्णु। २. श्रीकृष्ण। ३. चैतन्य महाप्रभु। वि० [स्त्री० गौरांगी] गोरे अंग या शरीरवाला। जैसे–अमेरिका या यूरोप के निवासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गौरा  : स्त्री० [सं० गौर+टाप्] १. गोरे रंग की स्त्री। २. पार्वती। गौरी। ३. हल्दी। ४. संगीत में एक प्रकार की रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गौरार्द्रक  : पुं० [गौर-आर्द्रक, कर्म० स०] अफीम, संखिया, कनेर आदि स्थावर विष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गौरास्य  : पुं० [गौर-आस्य, ब० स०] एक प्रकार का बंदर जिसके शरीर का रंग काला और मुँह गोरे रंग का होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गौराहिक  : पुं० [गौर-अहि, कर्म० स०+कन्] एक प्रकार का साँप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ