लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ग्वाल  : पुं० [सं० गोपाल, प्रा० गोवाल, बं० गोयाल, गुं० गोवाड़, मरा० गवडी, पं० गवाल] [स्त्री० ग्वालिन] गौएँ पालने तथा दूध आदि बेचने का व्यवसाय करनेवाला व्यक्ति। अहीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ग्वाल-ककड़ी  : स्त्री० [हिं० ग्वाल+ककड़ी] एक वनस्पति जिसकी जड़ें पत्ते, बीज आदि दवा के काम आते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ग्वाल-गीत  : पुं० [हिं० ग्वाल+गीत] वे गीत जो ग्वाले या चरवाहे पशु चराते समय गाते हैं। (पैस्चोरल सांग)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ग्वाल-दाड़िम  : पुं० [हिं० ग्वाल+दाडि़म] मालकंगनी की जाति का एक छोटा पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ग्वाल-बाल  : पुं० [हिं० ग्वाल+बाल] १. अहीरों के लड़के। २. कृष्ण के बाल सखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ग्वाला  : पुं० [सं० गोपाल, प्रा० गोवाल] १. अहीर। ग्वाला। २. एक प्रकार का वृक्ष जिसकी लकड़ी बहुत मुलायम होती है और जिस पर चित्रों आदि की उकेरी या खुदाई होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ग्वालिन  : स्त्री० [हिं० ग्वाल] १. ग्वाल जाति की स्त्री। २. ग्वाले की पत्नी। ३. ग्वार नामक पौधा। ४. गिंजाई नामक बरसाती कीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ