लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घत  : पुं० [हिं० घात] १. दे० घात। २. ठीक और पूरा ढंग या रीति। उदाहरण–मैं जानत या व्रत के घत कौं।–सूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घतर  : पुं० [?] तड़का। प्रभात का समय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घतिया  : पुं० [हिं० घात+इया (प्रत्यय)] १. घात करनेवाला। २. विश्वासघात करनेवाला। धोखेबाज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घतियाना  : स० [हिं० घात] १. अपनी घात या दाँव में लाना। मतलब पर चढ़ाना। २. कोई चीज चुरा, छिपा या दबाकर रख लेना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घत्ता  : पुं० [?] अपभ्रशं का एक प्रसिद्ध मात्रिक अर्द्धसम छंद जिसके विषम चरणों में १८-१९ और सम चरणों में १३ मात्राएँ तथा तीन लघु होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घत्तानंद  : पुं० [?] एक मात्रिक अर्द्धसम छंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ