लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घाटी  : स्त्री० [सं० घाट] १. दो पर्वत-श्रेणियों के बीच का तंग या सकरा मार्ग। २. पर्वतीय प्रदेशों के बीच में पड़नेवाला मैदान। जैसे– कश्मीर की घाटी। ३. चढ़ाव या उतार का पहाड़ी मार्ग। पहाड़ की ढाल। ४. वह पत्र जिसमें यह लिखा रहता है कि घाट पर आने या वहाँ से जानेवाले माल का महसूल चुका दिया गया है। स्त्री० [सं० घाटिया] गले का पिछला भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घाटी-मार्ग  : पुं० [हिं० घाट+सं० मार्ग] १. पहाड़ियों के बीच में नदी की धारा आदि से बना हुआ संकीर्ण पथ। २. दर्रा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ