लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घुँघरू  : पुं० [अनु० घुन, घुन+सं, खवारू] १. पीतल आदि की बनी हुई गोल और पोली गुरिया जिसमें कंकड़, लोहे आदि का छोटा टुकड़ा रहता है और जिसके हिलने से घन-घन ध्वनि होती है। २. पैरों में पहना जानेवाला एक गहना। जिसमें छोटे-छोटे अनेक घुँघरू लगे रहते हैं। मुहावरा–घुँघरू बाँधना= नाचने के लिए तैयार होना। ३. गले का वह घुर-घुर शब्द जो मरते समय कफ छेंकने के कारण निकलता है। घुटका। मुहावरा–घुँघरू बोलना=मरने के समय गले से घुर-घुर शब्द निकलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घुँघरूदार  : वि० [हिं० घुँघरू+फा० दार] (आभूषण या बाजा) जिसमें घुँघरू लगे हुए हों। वि०-‘घुँघराला’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घुँघरूबंद  : स्त्री० [हिं० घुँघरू+फा० बंद] (पैरों में घुँघरू बाँधकर) नाचनेवाली वेश्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घुँघरू-मोतिया  : पुं० [हिं० घुँघरू+मोतिया] एक प्रकार का मोतिया (पौधा और फूल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ