लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घेर  : पुं० [हिं० घेरना] १. घेरने की क्रिया या भाव। जैसे– घेर-घार। २. चारों ओर से घेरनेवाली चीज का फैलाव या विस्तार। घेरा। मंडल। ३. परिधि। घेरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घेरघार  : स्त्री० [हिं० घेरना] १. चारों ओर से घेरने की क्रिया या भाव। जैसे–बादलों की घेर-घार। २. अपना काम निकालने के लिए किसी को प्रायः घेरते और उससे अनुनय-विनय करते रहना। ३. घेरा। फैलाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घेरदार  : वि० [हिं० घेर+फा० दार] जिसका घेरा या फैलाव अधिक हो। जैसे–घेरदार पायजामा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घेरना  : स० [हिं० घिर्, बं० घेरा, उ० घेरिबा, गु० घेरवूँ० मरा० घेरणें] १. किसी वस्तु के चारों ओर पंक्ति के रूप में कोई चीज या कुछ चीजें खड़ी करना। जैसे–दीवार आदि बनाकर अथवा पेड़-पौधे उगाकर कोई स्थान घेरना। २. किसी वस्तु, विन्दु आदि के चारों ओर घेरा या वृत्त बनाना। जैसे–लाल स्याही से घेरे हुए शब्दों की वर्तनी अशुद्ध है। ३. रेखाओँ आदि की सहायता से किसी क्षेत्र की सीमा निर्धारित करना। ४. आरक्षी (पुलिस) अथवा सेना का इस प्रकार किसी मकान या स्थान के चारों ओर खड़े हो जाना कि उस मकान या स्थान से कोई बाहर न निकलने या भागने पावे। छेकना। ५. चारों ओर बिखरी हुई वस्तुओं अथवा चरते हुए पशुओं को एक स्थान पर इकट्ठा करना। ६. किसी वस्तु का चारों ओर से आकर किसी दूसरी वस्तु पर इस प्रकार छा जाना कि वह ढक जाय। जैसे–कई दिनों से बादलों ने आकाश घेर रखा है। ७. चारों ओर से बंधन या रुकावट में लाना। जैसे–कष्टों या रोगों का आकर घेरना। ८. कहीं बैठ या रुककर कोई स्थान इस प्रकार भरना कि औरों के लिए अवकाश या जगह न रह जाय। जैसे–आगे की सारी कुरर्सियाँ तो लड़कों ने घेर रखी हैं। ९. किसी को चारों ओर से बहुत दबाव डालकर, कोई काम करने के लिए विवश करना। जैसे–वे मुझे भी घेरकर वहाँ ले गये। १॰. बहुत अनुनय, आग्रह या खुशामद करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घेरनी  : स्त्री० [?] एक प्रकार का पक्षी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घेरा  : पुं० [हिं० घेरना] १. किसी वस्तु, स्थान आदि को चारों ओर से घेरने की क्रिया या भाव। २. किसी वस्तु या वस्तुओं का वह मंडलाकार रूप या समूह जो किसी दूसरी वस्तु के चारों ओर से घेरे हुए हो। जैसे–दीवार या बाँसों का घेरा। ३. परिधि तथा परिधि का मान। जैसे–गोपियों के घेरे में कृष्ण का नाच। ४. दीवार, बाढ़ आदि से घिरा हुआ स्थान। अहाता। (एन्क्लोजर) ५. आरक्षी (पुलिस) सेना आदि के इस प्रकार किसी स्थान को घेरकर खड़े होने की स्थिति जिसमें उस स्थान के निवासी उस स्थान से बाहर न निकल सकें। जैसे–किले के चारों ओर मराठा सैनिकों का घेरा पड़ा था। ६. पहनने के कपड़ो़ में शरीर के चौड़ाई के बल का कुल विस्तार। जैसे–कमीज या कुरते का घेरा। ७. किसी घन पदार्थ की चौड़ाई और मोटाई का कुल विस्तार। जैसे–इस पेड़ का घेरा चार हाथ है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घेराई  : स्त्री०=घिराई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घेरा-बंदी  : स्त्री० [हिं० घेरा+फा० बंदी] १. किसी के चारों ओर घेरा डालने की क्रिया या भाव। २. आधुनिक राजनीति में, वह स्थिति जिसमें कुछ राज्य मिलकर किसी दूसरे देश अथवा राज्य के चारों ओर इस उद्देश्य से घेरा बनाते हैं कि वह देश उभरने न पावे अथवा अपना प्रभाव या शक्ति बढ़ा न सके। (एन्सर्किलमेंट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घेराव  : पुं०=घिराव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ