लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घोड़  : पुं० दे० ‘घुड़’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घोड़चढ़ा  : पुं० दे० ‘घुड़-चढ़ा’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घोड़-दौड़  : स्त्री० दे० ‘घुड़-दौड़’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घोड़-मुहाँ  : वि० दे० ‘घुड़-मुहाँ’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घोड़रासन  : पुं० [हिं० घोड़ा+रासन] रास्ना नामक ओषधि का एक भेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घोड़-रोज  : पुं० [हिं० घोड़ा+रोज] एक प्रकार की नीलगाय जो घोड़ों की तरह बहुत तेज दौड़ती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घोड़-सन  : पुं० [हिं० घोड़ा+सन] एक प्रकार का सन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घोड़-सार, घोड़-साल  : स्त्री० दे० ‘घुड़-साल’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घोड़ा  : पुं० [सं० घोटक,प्रा० घोड़ा] [स्त्री० घोड़ी] १. तेज दौड़ने वाला एक प्रसिद्ध पालतू चौपाया जिस पर लोग सवारी करते हैं तथा जो गाड़ियाँ, टाँगे, रथ आदि भी खींचता है। मुहावरा–घोड़ा उठाना=घोड़े को तेज दौड़ाना। घोड़ा उलाँगना=किसी नये घोड़े पर पहले पहल सवारी करना। घोड़ा कसना=सवारी के लिए घोड़े पर जीन या चारजामा कसना। घोड़ा खोलना= (क) घोड़े का साज या चारजामा उतारना। (ख) घोड़े को बन्धन मुक्त करना। घोड़ा छोड़ना= (क) किसी के पीछे घोड़ा दौड़ाना। (ख) दिग्विजय के लिए अश्वमेघ का घोड़ा छोड़ना। (ग) घोड़े का साज या चारजामा उतारकर उसे चरने के लिए खुला छोड़ना। (किसी के पीछे) घोड़ा डालना=किसी को पकड़ने के लिए उसके पीछे तेजी से जाना। घोड़ा निकालना= (क) घोड़े के सिखलाकर सवारी के योग्य बनाना। (ख) दौड़ आदि में घोड़े को आगे बढ़ा ले जाना। घोड़े पर चढ़े आना=अपना काम पूरा कराने के लिए बहुत जल्दी मचाना। घोड़ा फेरना=घोड़े को दौड़ाने का अभ्यास कराने के लिए एक वृत्त में घुमाना। कावा देना। घोड़ा बेचकर सोना=निश्चित या बेफ्रिक होकर गहरी नींद सोना। २. बंदूक, मशीन आदि का वह खटका या पेंच जो घोड़े के मुख के आकार का होता है, और जिसे दबाने के लिए कोई विशिष्ट क्रिया होती है। ३. बच्चों के खेलने का घोड़े का आकृति का खिलौना। ४. शतरंज में घोड़े की आकृति का एक मोहरा जो २½ घर चलता है। ५. घोड़े के मुख के आकार का लकड़ी, पत्थर आदि का बना हुआ टोंटा जो भार संभारने के लिए छज्जे के नीचे दीवार में लगाया जाता है। ६. कसरत करने के लिए वह मोटा कुंदा जो चार पायों पर ठहरा होता है और जिसे लड़के दौड़कर लाँघते हैं। ७. दीवार में लगी हुई कपड़े टाँगने की खूँटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घोड़ा-करंज  : पुं० [सं० घृतकरंज] एक प्रकार का करंज जो चर्मरोग और बवासीर को ठीक करता है तथा विष-नाशक माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घोड़ा-गाडी  : स्त्री० [हिं० घोड़ा+गाड़ी] वह गाड़ी जिसे घोड़ा या घोड़े खींचते हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घोड़ाचोली  : स्त्री० [हिं० घोड़ा+चोला=शरीर] वैद्यक की एक प्रसिद्ध ओषधि जो अनेक रोगों को दूर करनेवाली मानी गई है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घोड़ानस  : स्त्री० [हिं० घोड़ा+नस] पिंडली के नीचे और एडी़ के पीछे की मोटी नस। कूँच। पै।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घोड़ानीम  : स्त्री० [हिं० घोड+नीम] बकायन (वृक्ष)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घोड़ापलास  : पुं० [देश०] मालखंभ की एक कसरत जिसमें एक हाथ मालखंभ पर घुमाकर सामने रखते और दूसरे से मोंगरा पकड़ते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घोड़ा-बच  : स्त्री० [हिं० घोड़ा+बच] बच नामक वनस्पति का एक भेद जिसका रंग सफेद और गंध उग्र होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घोड़ा-बाँस  : पुं० [हिं० घोडा़+बाँस] एक प्रकार का बड़ा और मोटा बाँस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घोड़ा-बेल  : स्त्री० [हिं० घोड़ा+बेल] एक बेल जिसकी पत्तियाँ एक बालिश्त भर लंबे सींकों में लगती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घोड़िया  : स्त्री० [हिं० घोड़ा+या (प्रत्यय)] १. घोड़ी। २. छोटी घोड़ी। ३. दीवार में कपड़ा आदि टाँगने के लिए लगाई जानेवाली खूँटी। ४. जुलाहों का एक उपकरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घोड़ी  : स्त्री० [हिं० घोड़ा] १. घोड़ा जाति के पशु की मादा। २. खेल में वह लड़का जिसकी पीठ पर दूसरे लड़के चढ़ते हैं। ३. विवाह की वह रस्म जिसमें वर घोड़ी पर चढ़कर कन्या के घर जाता है। मुहावरा– घोड़ी चढ़ना=विवाह के दिन वर का घोडी़ पर चढ़कर कन्या के घर जाना। ४. विवाह के दिनों में वर-पक्ष में गाये जानेवाले कुछ विशिष्ठ प्रकार के गीत। ५. हाथीदाँत आदि का वह छोटा लंबोतर टुकड़ा जो तंबूरे, सांरगी, सितार आदि में तूँबे के ऊपर लगा हुआ होता है तथा जिसपर उसके तार टिके या ठहरे रहते हैं। ६. दो जोड़ी बाँसों में रस्सी तानकर बनाया हुआ वह ढाँचा जिस पर धोबी गीले कपड़े सूखने के लिए फैलाते हैं। ७. काठ का एक प्रकार का आयताकार ढाँचा (जिसके नीचे चार पाये लगे रहते है) जिसे दौड़ आदि के समय दौड़नेवालों के मार्ग में बाधा उत्पन्न करने के लिए रखा जाता है। (हर्डल) ८. दे० ‘गोड़िया’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ