लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

छब  : स्त्री० [सं० छवि] छवि। सौंदर्य।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छबड़ा  : पुं० [हिं० छबड़ी का पुं० रूप] बड़ी छबड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छबड़ी  : स्त्री० [पं० छाबड़ी] १. खोंचा। (दे०) २. टोकरी। डलिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छब-तखत  : स्त्री० [हिं० छबि+अ० तकतीअ] शरीर की सुंदर बनावट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छबना  : अ० [हिं० छबि] १. छवि या सौंदर्य से युक्त होना। सुशोभित होना। उदाहरण–उझकि-उझकि पद कंजनि के पंजनि पै पेखि पेखि पाती छाती छोहनि छबै लगि।–रत्नाकर। २. किसी चीज का किसी स्थान पर लगकर ठहर जाना। जैसे–गाल पर कालिख छबना। (बुंदेल०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छबि  : स्त्री० [सं० छबि] छवि। सौंदर्य। स्त्री० [अ० शबीह] १. ऐसा चित्र या तस्वीर जिसमें किसी व्यक्ति के मुख की आकृति स्पष्ट रूप से दिखाई गई हों। २. चित्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छबीना  : पुं० [देश०] पड़ाव। उदाहरण–आध मील चलने के उपरान्त वह अंग्रेजी छबीने के पास पहुँचा।–वृंदावनलाल वर्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छबीला  : वि० [सं० प्रा० छवि, दे० प्रा० छाइल्लो, गु० छबिलो, पं० छबीला, मरा० छबिला] [स्त्री० छबीली] १. (व्यक्ति) जो छबि से युक्त हो। सुंदर। २. जो बन-ठन कर रहता हो। छैला। बाँका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छबुँदा  : पुं० [हिं० छ+बुंदा] काले रंग का एक प्रकार का छोटा जहरीला कीड़ा जिसकी पीठ पर सफेद रंग की ६ बुंदकियाँ होती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छब्बीस  : वि० [सं० षट्विंशति] जो गिनती में बीस से छः अधिक हो। पुं० उक्त की सूचक संख्या जो इस प्रकार लिखी जाती है।–२६।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छब्बीसी  : स्त्री० [हिं० छब्बीस] फलों आदि की गिनती का एक प्रकार जिसमें २६ गाहियों (अर्थात् १३० दानों) का सैकड़ा माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ