लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

छम  : वि०=क्षम।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री० [अनु०] घुँघरू या पायल के बजने का शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छमक  : स्त्री० [हिं० छमकना] छमकने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छमकना  : अ० [हिं० छम (अनु०)] १. घुँघरुओं आदि के बजने का शब्द होना। २. आभूषणों की झंकार होना। ३. स्त्रियों का गहने पहन कर अथवा यों ही इठलाते या चमकते-मटकते हुए इधर-उधर आना जाना। स०=छौंकना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) अ०=छौंकना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छमछम  : स्त्री० [अनु०] १. पैरों में पहने हुए गहनों, घुँघरुओं, पायलों आदि के बजने से होनेवाला शब्द। २. जोर से पानी बरसने का शब्द। क्रि० वि० १. छमछम शब्द करते हुए। २. इठलाते या चमकते मटकते हुए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छमछमाना  : अ० [अनु०] १. छमछम शब्द उत्पन्न होना। २. चमकना। स० छमछम शब्द उत्पन्न करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छमता  : स्त्री०=क्षमता।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छमना  : स० [सं० क्षमन्] क्षमा करना। माफ करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छमवाना  : स० [हिं० छमना का प्रे० रूप] १. किसी को क्षमा करने में प्रवृत्त करना। २. अपने आपको क्षमा या माफ करवाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छमाई  : स्त्री० [हिं० क्षमा] क्षमा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छमाछम  : क्रि० वि० [अनु० ] छमछम शब्द करते हुए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छमाना  : स० [हिं० छमना का प्रेरूप] १. क्षमा कराना। २. सहन कराना। उदाहरण–कौ लगि जीव छमावै छपा मैं छपाकर की छबि छाई रहैरी।–देव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छमाशी  : स्त्री० [हिं० छः+माशा] छः माशे की तौल का बाट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छमासी  : स्त्री० [हिं० छः+सं० माश] वह श्राद्ध जो किसी व्यक्ति के मरने के छः महीने बाद किया जाता है। छमाही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छमाही  : स्त्री० [हिं० छः+माह] १. छः महीनों का समय। २. छः महीनों बाद मिलनेवाली अनुवृत्ति। ३. दे० छमासी। वि० हर छः महीने पर होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छमिच्छा  : स्त्री० १.=समीक्षा। २=समस्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छमुख  : वि० [हिं० छः+सं० मुख] जिसके छः मुख हों। पुं० षड़ानन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ