लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

छुट  : अव्य० [हिं० छूटना] छोड़कर। अतिरिक्त। सिवा। जैसे–जिसमें हिंदी छुट और किसी बोली का पुट न हो।–इंशाउल्ला खाँ। प्रत्यय एक प्रत्यय जो कुछ यौगिक शब्दो के अंत में लगकर अनियंत्रिण आचरण करने वाले का सूचक होता है। जैसे–बत-छुट, हथ-छुट आदि करनेवाला वि० हिं० छोटा का लघु रूप जो उसे यौगिक शब्दों में प्राप्त होता है। जैसे–छुट-भैया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छुटकना  : अ०=छूटना (छोड़ाजाना)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छुटकाना  : स०=छुड़ाना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छुटकारा  : पुं० [हिं० छूटना] १. छूटने अथवा छुड़ाये जाने अर्थात् मुक्त होने या मुक्त किये या कराये जाने की अवस्था, क्रिया या भाव। मुक्ति। जैसे–कारागार से छुटकारा पाना या मिलना। २. किसी प्रकार की विपत्ति, संकट आदि से सकुशल बच निकलने का भाव। जैसे–कष्टों से छुटकारा पाना या मिलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छुटना  : अ०=छूटना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छुटपन  : पुं० [हिं० छोटा+पन] १. छोटे होने की अवस्था या भाव। छोटाई। २. बचपन। लड़कपन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छुट-फुट  : वि० [हिं० छूटा+फूटा] १. मूल अंग से कटकर छोटे-छोटे टुकड़ों के रूप में इधर-उधर फैला हुआ। २. जो थोड़ा-थोड़ा करके कभी कहीं और कभी कहीं घटित हो। चुट-फुट। (स्पोरडिक) जैसे–छुट-फुट मुठभेंड़, छुट-फुट वर्षा आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छुटभैया  : पुं० [हिं० छोटा+भैया] व्यक्ति जिसकी गिनती बड़े आदमियों में न होकर छोटे या साधारण आदमियों में होती हो। बड़ो की तुलना में अपेक्षया निम्न स्थिति का व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छुटलना  : अ०=छूटना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छुटाना  : स०=छुड़ाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छुटौती  : स्त्री०=छूट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छुट्टा  : वि० [हिं० छूटना] [स्त्री० छुट्टी] १. (वह) जो बंधन से मुक्त होकर स्वतंत्रपूर्वक विचरण कर रहा हो। २. (जंतु या जीव) जो अपने दल, वर्ग से निकल कर अलग हो गया हो। जैसे–छुट्टा कबूतर, छुट्टा बन्दर। ३. एकाकी। अकेला। ४. फुटकर। पुं० छोटे सिक्के। रेजगारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छुट्टी  : स्त्री० [हिं० छूटना] १. छूटने या छोड़े जाने की क्रिया या भाव। छुटकारा। जैसे–चलो, इस काम से भी छुट्टी मिली। २. कोई काम कर चुकने के उपरांत अथवा कुछ निश्चित समय तक काम करने के उपरांत मिलनेवाला अवकाश। जैसे–भोजन करने के लिए दस मिनट की छुट्टी मिलती है। ३. वह दिन जिसमें नियमित रूप से लोग काम पर उपस्थिति नहीं होते। जैसे–होली की दो दिन की छुट्टी मिलती है। ४. वह दिन जिसमें काम पर से अनुपस्थित रहने की स्वीकृति मिल गई हो। जैसे–विवाह में चलने के लिए दो दिन की छु्टटी लेनी पड़ेगी। ५. कहीं से चलने या जाने की अथवा इसी प्रकार के और किसी काम की अनुमति या आज्ञा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ