लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

छूत  : स्त्री० [सं० युप्ति, प्रा० छुट्टी] १. छूने की क्रिया या भाव। मुहावरा–छूत छुड़ाना=पीछा छुड़ाने या नाम-मात्र के लिए यों ही अवज्ञापूर्वक कोई काम करना। २. ऐसा निषिद्ध संसर्ग जिससे रोग आदि का संचार होता हो। ३. गंदी अथवा घृणित वस्तु का संसर्ग। ४. धार्मिक क्षेत्र में अपवित्र होने अथवा घृणित वस्तु छूने पर लगनेवाला दोष। ५. यह धारणा कि अमुक वस्तु या व्यक्ति छूने अथवा उससे छुए जाने पर हम अपवित्र हो जायँगे। ६. व्यक्ति पर पड़नेवाली भूत-प्रेत आदि की छाया या उससे होनेवाली बाधा। मुहावरा–छूत जाड़ना=प्रेत बाधा दूर करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छूत-छात  : स्त्री० [हिं० छूत+अनु० छात] स्पृश्य और अस्पृश्य का भाव। छुआछूत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ