लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जंगल  : पुं० [सं०√गल् (भक्षण)+यङ्+अच्,नि० सिद्धि] १. जलशून्य। भूमि। रेगिस्तान। २. वह स्थान जहाँ बहुत से वृक्ष तथा वनस्पतियाँ आप से आप उग आई हो। वन। पद–जंगल में मंगल=सूने स्थल में होनेवाली चहल-पहल। मुहावरा–जंगल जाना=शौच के लिए मैदान में जाना। टट्टी जाना। ३. लाक्षणिक अर्थ में, वह स्थान जहाँ पर बहुत सी वस्तुएँ ऐसे अव्ययस्थित रूप में रखी हुई हों कि जल्दी किसी वस्तु का पता न लगे। ४. मांस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंगल-जलेबी  : स्त्री० [सं० जंगल+हिं० जलेबी] १. काँटेदार जंगली पौधा, जिसमें जलेबी की तरह फल लगते हैं। २. गू की लेंड़ी। (परिहास)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंगल-बाड़ी  : स्त्री० [हिं० जंगल+बाड़ी] एक प्रकार की बढ़िया मलमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंगला  : पुं० [पुर्त्त जंगिला] १. बरामदे, छज्जे आदि के किनारे-किनारे खड़ी की हुई वह रचना जिसमें एक पंक्ति में लकड़ी या लोहे के छड़ लगे होते हैं। २. खिड़की का वह चौखट जिसमें लोहे के छड़ लगे हों। ३. खिड़की। ४. वह चित्रण या नक्काशी जिसमें एक दूसरे को काटती हुई बेलें आदि बनी हों। जैसे–जंगले की साड़ी। पुं० [सं० जांगल्य] १. संगीत के बारह मुकामों में से एक। २. एक राग का नाम। ३. एक प्रकार की मछली जो बंगाल की नदियों में बहुतायत से होती है। ४. वनस्पतियों के डंठल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंगली  : वि० [सं० जंगल] १. जंगल में उगने, उपजने या होनेवाला। २. (वह वनस्पति) जो आप से आप उग आई हो। ३. जंगल में रहनेवाला। जैसे–जंगली चिडि़याँ, जंगली जातियाँ। ४. जो घरेलू या पालतू न हो। जैसे–जंगली कुत्ता। ५. जंगल में रहनेवाले पशुओं, व्यक्तियों जैसा (आचरण, स्वभाव)। जैसे–जंगली आदत। ६. असभ्य तथा असंस्कृत। गँवार। ७. मूर्ख। ८. (प्रदेश) जिसमें जंगल हों। पुं० १. जंगल में रहनेवाला व्यक्ति। २. असभ्य या अशिष्ट व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंगली बादाम  : पुं० [हिं० जंगली+बादाम] १. कतीले की जाति का एक पेड़ जिसके फलों के बीज को भुनाकर खाया या उबालकर तेल निकाला जाता है। २. हर्रे की जाति का एक पेड़ जिसकी छाल से चमड़ा सिझाया जाता है और बीजों से तेल निकाला जाता है। हिंदी-बादाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंगली-रेड़  : पुं०=बन-रेंड़।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ