लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जंघ  : स्त्री=जंघा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) पुं०=जाँघिया।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंघा  : स्त्री० [√हन् (जाना) √यङ-लुक्+अच्, टाप्] १. पैर का घुटने और पेड़ू के बीच का भाग। २. एक प्रकार का जूता। ३. कैंची का दस्ता जिसमें फल और दस्ताने लगे रहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंघा-त्राण  : पुं० [ष० त०] एक प्रकार का कवच जो जांघ पर बाँधा जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंघाफार  : पुं० [हिं० जंघा+फारना] रास्ते में पड़नेवाली खाई। (कहार)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंघा-बन्धु  : पुं० [ब० स०] एक ऋषि का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंघामथानी  : स्त्री० [सं० जंघा+हिं० मथानी] १. छिनाल स्त्री। पुंश्चली। २. वेश्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंघार  : पुं० [हिं० जंघा+आर] जाँघ पर होनेवाला एक प्रकार का फोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंघा-रथ  : पुं० [ब० स०] १. एक प्राचीन ऋषि। २. उक्त ऋषि के गोत्र में उत्पन्न पुरुष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंघारा  : पुं० [देश०] राजपूतानों की एक जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंघारि  : पुं० [सं० ब० स०] विश्वामित्र के एक पुत्र का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंघाल  : पुं० [सं० जंघा+लच्] १. धावन। धावक। दूत। २. मृग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंघिल  : वि० [सं० जंघा+इलच्] १. तेज दौड़नेवाला। २. फुर्तिला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जंघाला  : स्त्री० [सं०] पुरानी चाल की एक प्रकार की नाव जो १२८ हाथ लम्बी, १६ हाथ चौंड़ी और १२ हाथ ऊँची होती थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ