लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जगन  : पुं० [सं० यज्ञाग्नि](यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) १. यज्ञ की अग्नि। २. यज्ञस्थल। उदाहरण–जो वै जाँ गृहि गृहि जगन जागवै।–प्रिथीराज। स्त्री० [हिं० जागना] जागने की क्रिया या भाव। पुं० =जगण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जगनक  : पुं० [देश०] महोबे के राजा परमाल के दरबार का एक प्रसिद्ध कवि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जगना  : अ० [सं० जागरण] १. जाग्रत होना। जागना। २. अग्नि, दीप-शिखा आदि का प्रज्वलित होना। जैसे–ज्योति जगना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जगनी  : स्त्री० [?] १. एक प्रकार का पौधा। २. उक्त पौधे के बीज जिनका तेल निकाला जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जगनु  : पुं० [सं० जगन्नु] १. अग्नि। २. कीड़ा। ३. जंतु। पुं०=जुगनूँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जगन्नाथ  : पुं० [जगत्-नाथ, ष० त०] १. जगत के नाथ, ईश्वर। २. विष्णु। ३. उड़ीसा प्रदेश की पुरी नगरी के एक प्रसिद्ध देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जगन्नाथ-क्षेत्र  : पुं० [ष० त०] उड़ीसा प्रदेश की पुरी नामक नगरी जो एक तीर्थस्थल है। जगन्नाथपुरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जगन्नाथ-धाम(न्)  : पुं० [ष० त०] जगन्नाथपुरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जगन्नियंता(तृ)  : पुं० [जगत्-नियतृ, ष० त०] वह जो जगत् का नियत्रण करता हो। ईश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जगन्निवास  : पुं० [जगत्-निवास, ष० त०] ईश्वर। परमेश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जगन्नु  : पुं० [सं० जगत्√ नम् (नम होना)+डु] १. अग्नि। २. कीड़ा। ३. जंतु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जगन्मंगल  : पुं० [जगत्-मंगल, ब० स०] काली का एक कवच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जगन्मय  : पुं० [सं० जगत्-+मय] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जगन्मयी  : स्त्री० [सं० जगन्मय+ङीष्] १. लक्ष्मी। २. वह शक्ति जो जगत् का संचालन करती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जगन्माता(तृ)  : स्त्री० [जगत्-मातृ, ष० त०] दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जगन्मोहिनी  : स्त्री० [जगत्-मोहिनी, ष० त०] १. दुर्गा। २. महामाया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ