लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जहाँ  : अव्य० [सं० यत्र पा० यत्थ, प्रा० जह] जिस स्थान पर। जिस जगह। जैसे–जहाँ गये वहीं के हो गये। पद–जहाँ का तहाँ=जिस स्थान पर कोई चीज है या थी उसी स्थान पर। जैसे–गिलास जहाँ का तहाँ रख देना। जहाँ-तहाँ-इधर-उधर। किस जगह। जैसे–उनके दूत जहाँ-तहाँ फैले हुए थे। पुं० [फा० जहान] लोक। संसार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जहाँगीर  : वि० [फा०] [भाव० जहाँगीरी] संसार को अपने अधिकार में रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जहाँगीरी  : स्त्री० [फा०] हथेली के पिछले भाग पर पहना जानेवाला एक गहना जिसके आगे पाँचों उँगलियों में पहनने के लिए पाँच अँगूठियाँ लगी रहती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जहाँदीद (ा)  : वि० [फा०] जिसने संसार को देखा परखा हो। अनुभवी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जहाँपनाह  : वि० [फा०] संसार की रक्षा करनेवाला। पुं० १. ईश्वर। २. राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ