लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जाती  : स्त्री० [सं०√जन् (उत्पत्ति)+क्तिन्-ङीष्] १. चमेली। २. मालती। ३. जायफल। ४. छोटा आँवला। पुं० [?] हाथी। (डिं०) स्त्री०=जाति। वि० [सं० जातीय से फा० जाती] १. स्वयं अपना निजी। २. व्यक्तिगत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाती-कोश(ष)  : पुं० [ष० त०] जायफल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाती-पत्री  : स्त्री० [ष० त०] जावित्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जातीपूग  : पुं० [ष० त०] जायफल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाती-फल  : पुं० [मध्य० स०] जायफल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जातीय  : वि० [सं० जाति+छ-ईय] १. जाति संबंधी। जाति का। २. जाति में होनेवाला। ३. सारी जाति अर्थात् राष्ट्र या समाज का। (नैशनल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जातीयता  : स्त्री० [सं० जातीय+तल्-टाप्] १. जाति का भाव। २. किसी जाति के आदर्शों, गुणों, मान्यताओं, विचारधाराओं आदि की सामूहिक संज्ञा। जैसे–प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जातीयता का अभिमान होना चाहिए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जाती-रस  : पुं० [ब० स०] बोल नामक गंध द्रव्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ