लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जेठंस  : पुं० [हिं० जेठ (ज्येष्ठ)+अंस (अंश)] १. पैतृक संपत्ति में होनेवाला बड़े भाई का अंश। २. उक्त अंश प्राप्त करने का बड़े भाई का अधिकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जेठंसी  : स्त्री०=जेठंस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जेठ  : वि० [सं० ज्येष्ठ, प्रा० जिट्ट, गु० पं० जेठ, जेठु का झेठु, पं० बं० और मरा जेठ] १. बडा। २. मुख्य। ३. उत्तम। पुं० [स्त्री० जेठानी] १. पति का बड़ा भाई। २. वैशाख और आषाढ़ के बीच का महीना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जेठरा  : वि०=जेठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जेठरैत  : पुं० [हिं० जेठा+अ० रैत] १. गाँव में सह से बड़ा या सयाना आदमी। २. गाँव का मुखिया। वि० जेठा। बड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जेठवा  : वि० [हिं० जेठ] १. जेठ संबंधी। २. जेठ में होनेवाला। पुं० एक प्रकार की बढ़िया कपास जो जेठ मास में तैयार होती है। झुलवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जेठा  : वि० [सं० ज्येष्ठ] [स्त्री० जेठी] [भाव० जेठाई] १. अवस्था या वय में औरों से बड़ा। जैसे–जेठा लड़का। २. अपेक्षया अच्छा या बढिया। ३. सब के अन्त में और सब से बढ़कर आने या होनेवाला। जैसे–कपड़े की रँगाई में जेठा रंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जेठाई  : स्त्री० [हिं० जेठा] १. जेठ होने की अवस्था या भाव। जेठापन। २. बड़प्पन महत्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जेठानी  : स्त्री० [हिं० जेठ] विवाहिता स्त्री की दृष्टि से, उसके पति के बड़े भाई की स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जेठी  : वि० [हिं० जेठ+ई (प्रत्य०)] १. जेठ-संबंधी। जेठ मास का। २. जेठ मास में होनेवाला। जैसे–जेठी धान। ३. हिं० जेठा का स्त्री रूप। स्त्री० १. जेठ मास का शेषांश जिसमें अगली फसल के लिए जमीन जोती जाती है। २. जेठ में होनेवाली एक प्रकार की कपास। ३. ‘जेठा’ में होनेवाला एक प्रकार का धान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जेठी-मधु  : स्त्री० [सं० यष्टिमधु] मुलेठी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जेठुआ  : वि० [हिं० जेठ] १.=जेठा। २.=दे० ‘जेठी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जेठौत(ा)  : पुं० [सं० ज्येष्ठ+पुत्र] [स्त्री० जोठौती] जेठ अर्थात् पति के बड़े भाई का पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ