लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

जोर  : पुं० [फा० ज़ोर] [वि० जोरदार, जोरावर] १. शरीर का बल या शक्ति। ताकत। मुहावरा–(किसी चीज पर) जोर डालना या देना=शरीर का बार आश्रित या स्थिर करना। २. शारीरिक बल या शक्ति के फल-स्वरूप दिखाई देनेवाला उत्साह तेज, दृढ़ता, सामर्थ्य आदि। ओज। मुहावरा–किसी काम के लिए जोर करना, बाँधना, मारना या लगाना=विशेष शक्ति लगाकर प्रयत्न करना। जैसे–तुम लाख जोर मारो पर होगा कुछ नहीं। ३. आर्थिक, मानसिक, शारीरिक या और किसी प्रकार की योग्यता या सामर्थ्य। जैसे–धन का जोर, विद्या का जोर आदि। ४. कोई ऐसी क्रियात्मक, प्रबल शक्ति जो अपना गुण, प्रभाव या फल स्पष्ट दिखाती हो। जैसे–दवा नशे या बीमारी का जोर। मुहावरा–जोर करना या बाँधना=उग्र, उत्कट या विकट रूप धारण करना। जैसे–शहर में आजकल हैजे ने जोर बाँधा है। ५. अति, वेग आदि के रूप में दिखाई देनेवाली क्रिया की प्रबलता। जैसे–नदी में पानी के बहाव का जोर, आँधी या तूफान के समय हवा का जोर। पद–जोरों का-बहुत उग्र, प्रबल या विकट। जैसे–जोरों की वर्षा। ६. किसी कृति में दिखाई देनेवाली रचना कौशल, विशिष्ट दक्षता या योग्यता अथवा आकर्षक, उत्साहवर्धक या मनोरंजन तत्त्व। ओज। दम। जैसे–कलम, कविता या कहानी का जोर। ७. अनुभूति, आग्रह तर्क आदि में दिखाई देनेवाला बल या शक्ति। जैसे–किसी बात पर दिया जानेवाला जोर, खून या मुहब्बत का जोर। ८. उत्कर्ष, प्रबलता, वृद्धि आदि की ओर होनेवाली प्रवृत्ति। मुहावरा–जोर में आना या जोरों में होना=जल्दी-जल्दी बढ़ना या तेज होना। जैसे–(क) अब यह पेड़ जोरों में आया है, अगले साल खूब फलेगा। (ख) आज-कल शहरों में चोरियाँ और देहातों में डाके खूब जोरों पर है। ९. ऐसा आधार या साधन जिससे किसी को कुछ विशेष बल या साहस प्राप्त हो। सहारा। जैसे–उनकी यह सारी उछल-कूद राजकीय अधिकारियों के जोर पर है। १॰. अधिकार। वश। ११. कसरत। व्यायाम। जैसे–जैसे–अखाड़े में लड़के जोर करने जाते हैं। १२. किसी अंग से अधिक अथवा अनुचित रूप से काम लिए जाने के फलस्वरूप होनेवाला हानिकारक परिणाम या प्रभाव। जैसे–आँखों या आँतों पर जोर पड़ना। १३. शतरंज के खेल में, वह स्थिति जिसमें किसी मोहरे को मुफ्त में या व्यर्थ मारे जाने से रोकने के लिए कोई और मोहरे भी किसी तरफ लगा रहता है। जैसे–घोड़े पर हाथी का जोर है, हमारा घोड़ा मारोगे तो तुम्हारा वजीर मरेगा। मुहावरा–जोर पहुँचाना=उक्त के आधार पर ऐसा काम करना जिससे किसी पर दबाव या प्रभाव पड़े। जैसे–अफसर या हाकिम पर जोर पहुँचाना। वि० अपने कार्य, फल आदि के विचार से असाधारण तेज या बहुत अधिक। काफी। खूब। जैसे–चना जोर गरम। उदाहरण–तौ मै बहुत कठोर जोर इन चने चबाये।–दीनदयालगिरी। पुं० =जोड़ (जोड़ी या युग्म)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोरई  : स्त्री० [हिं० जोड़] १. एक ही में बँधे हुए दो बाँस जिसके सिरे पर मोटी रस्सी का फंदा लगा रहता है। २. हरे रंग का एक प्रकार का कीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोरदार  : वि० [फा०] १. (व्यक्ति) जिसमें जोर अर्थात् बल हो। २. (बात) जो तत्त्वपूर्ण या प्रभावशाली हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोरन  : स्त्री०=जोड़न। (देखें)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोरना  : स० १=जोड़ना। २. =जोतना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोर शोर  : पुं० [फा०] किसी काम को पूरा करने के लिए लगाया जानेवाला जोर और दिखाया जानेवाला उत्साह तथा प्रयास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोरा  : पुं०=जोड़ा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोराजोर  : पुं०=जोर-शोर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोरा जोरी  : स्त्री० [फा० जोर] किसी से हठात् कुछ लेने या छीन लेने के लिए किया जानेवाला प्रयत्न। जबरदस्ती। क्रि० वि० बलपूर्वक। बलात्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोरावर  : वि० [फा०] १. बलवान्। २. जबरदस्त। शक्तिशाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोरावरी  : स्त्री० [फा०] १. जोरावर या बलवान होने की अवस्था, गुण या भाव। २. जबरदस्ती। धींगा-धींगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोरिल्ला  : पुं० [देश०] एक प्रकार का गंध बिलाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोरी  : स्त्री० १.=जोरावरी। २.=जोड़ी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
जोरू  : स्त्री० [हिं० जोड़ा] पत्नी। भार्या। स्त्री। पद–जोरू का गुलाम=ऐसा व्यक्ति जो पत्नी के वश में रहकर उसके कहे अनुसार चलता हो। स्त्री-भगत। जोरू-जाँता–पत्नी, घर-गृहस्थी और बाल-बच्चे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ