लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

झर  : स्त्री० [सं०√झृ (झरना)+अच्] १. पानी का झरना। निर्झर। सोता। २. समूह। ३. तेजी। वेग। ४. पानी की (या और किसी चीज की) लगातार होनेवाली झड़ी। ४. ‘आग की लपट’। ५. दे० झड़ी। स्त्री० [हिं० झाल का पुराना रूप] १. ज्वाला। जलना। २. गरमी। ताप। उदाहरण–नैंक न झुरसी बिरह-झर नेह लता कुम्हलाति।–बिहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरक  : स्त्री=झलक।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरकना  : अ० १.=झिड़कना। २. झनखना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरझर  : स्त्री० [अनु०] तेज हवा के चलने से अथवा उसके किसी चीज के टकराने से होनेवाला शब्द। क्रि० वि० झरझर शब्द करते हुए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरझराना  : अ० [हिं० झरझर] १. झरझर शब्द होना। २. झरझर शब्द करते हुए किसी चीज का चलना, जलना या बहना। स० इस प्रकार किसी चीज को गिराना कि वह झरझर शब्द करे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरन  : स्त्री० [हिं० झरना०] १. झरने की क्रिया या भाव। २. झर कर निकलनेवाली या निकली हुई चीज। ३. दे० ‘झड़न’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरना  : पुं० [सं० क्षर] [स्त्री० अल्पा० झरनी] १. पहाड़ों आदि में ऊँचे स्थान से नीचे गिरनेवाला जल प्रवाह।। २. लगातार बहनेवाली पानी की कोई प्राकृतिक छोटी जल-धारा। चश्मा। सोता। ३. कपड़ों की बुनाई का वह प्रकार जिसमें थोड़ी-थोड़ी दूर पर दूसरे रंग के सूत इस प्रकार लगाये जाते हैं जो देखनें में धाराओं के समान जान पड़ते हों। जैसे–झऱने की साड़ी। वि० झरनेवाला। वि० झरनेवाला। अ० ऊँचे स्थान से पानी या और किसी चीज का लगातार नीचे गिरना। पुं० [सं० क्षरण०] [स्त्री० अल्पा० झरनी] १. अनाज छानने की एक प्रकार की बड़ी छलनी। २. लंबी डंडी की एक झँझरीदार चिपटी कलछी। पौना। अ=झड़ना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरनी  : स्त्री० हिं० झरना का स्त्री अल्पा० रूप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरप  : स्त्री० [अनु०] १.=झड़प २.=झकोरा। ३.=तेज़ी। वेग। ४.=चाँड़। टेक। ५. चिक। चिलमन। ६. झरोखा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरपना  : अ० स०=झड़पना। अ० [अनु०] बौछार मारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरपेटा  : पुं०=झपेटा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरफ  : स्त्री०=झरिफ (चिलमन)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरबेर  : पुं०=झड़-बेरी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरबैरी  : स्त्री०=झड़-बेरी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरवाना  : स०=झड़वाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरसना  : अ० [अनु०] १. झुलसना। २. मुरझाना। स० १. झुलसना। २. मुरझाने या सूखने में प्रवृत्त करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरहरना  : अ०=झरझराना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरहरा  : वि०=झँझरा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरहराना  : स०=झरझराना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरहिल  : स्त्री० [देश] एक प्रकार की चिड़िया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरा  : पुं० [देश०] एक प्रकार का धान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झराझर  : क्रि० वि० [अनु०] १. झरझर शब्द करते हुए। २. निरंतर। लगातार। ३. जल्दी-जल्दी या वेगपूर्वक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरापना  : अ०=झरपना (झड़पना)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झराबोर  : पुं० वि०=झलाबोर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरार  : वि० [हिं० झाल] झालदार। चरपरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झराहर  : पुं० [सं० ज्वालाधर] सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरि  : स्त्री=झड़ी अव्य० [ ?] १. बिलकुल। २. कुल। सब। पुं०=झार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरिफ  : पुं० [हिं० झरप] १. चिक। चिलमन। २. परदा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरी  : स्त्री० [हिं० झरना] १. पानी का झरना। सोता। चश्मा। २. वह धन जो हाट या बाजार में बैठकर सौदा बेचनेवाले छोटे दूकानदारों से नित्य प्रति कर के रूप में उगाहा जाता है। ३. दो तख्तों, पत्थरों आदि के बीच में पड़नेवाला थोड़ा-सा अवकाश। दरज। ४. दे० ‘झड़ी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरुआ  : पुं० [देश०] एक प्रकार की घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झरोखा  : पुं० [अनु० झरझर=वायु बहने का शब्द-ओख=गावाक्ष] १. दीवार में बनी हुई जालीदार छोटी खिड़की। २. खिड़की।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झर्झर  : पुं० [सं० झर्झ√रा (दान)+क] १. एक प्रकार का पुराना बाजा जिसपर चमड़ा मढ़ा हुआ होता था। २. झाँझ। ३. पैर में पहनने की झाँझन। ४. कलियुग। ५. एक प्राचीन नद। ६. रसोई में काम आनेवाला झरना नामक उपकरण। पौना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झर्झरक  : पुं० [सं० झर्झर+कन्] कलियुग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झर्झरा  : स्त्री० [सं० झर्झर+टाप्] १. तारादेवी का एक नाम। २. रंडी। वेश्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झर्झरावती  : स्त्री० [सं० झर्झरा+मतुप्, वत्व, ङीप्] १. गंगा २. कटसरैया। (क्षुप)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झर्झरिका  : स्त्री० [सं० झर्झरा+कन्,टाप्,इत्व] तारादेवी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झर्झरी(रिन्)  : पुं० [सं० झर्झर+इनि] शिव। स्त्री० [सं० झर्झर+ङीष्] झाँझ नामक बाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झर्झरीक  : पुं० [सं० झर्झर+ईकन्] १. देश। २. देह। शरीर। ३. चित्र। तस्वीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झर्प  : स्त्री०=झड़प।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झर्रा  : पुं० [देश०] १. एक प्रकार की छोटी चिड़िया। २. बया नामक पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झर्राटा  : पुं० [अनु०] कपड़ा फटने अथवा फाड़े जाने पर होनेवाला शब्द। क्रि० वि० चटपट। तुरन्त।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झर्रैया  : पुं० [देश०] बया (पक्षी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ