लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

झूमना  : अ० [सं० झंप=कूदना] १. किसी चीज के अगले भाग या ऊपरी सिरे का बार-बार या रह-रहकर आगे-पीछे और इधर-उधर झुकते और उठते या हिलते-डुलते रहना। कुछ झोंका खाते हुए कभी किसी ओर और कभी किसी ओर हलकी गति में होना। जैसे–हवा के झोंके से पेड़ों की डालियों का झूमना। २. नशे या नींद के कारण अथवा प्रसन्नता और मस्ती में आने पर किसी जीव या प्राणी के धड़ और सिर में उक्त प्रकार की हलकी गति होना। जैसे–(क) बहुत सुन्दर गीत, भजन या व्याख्यान सुनकर श्रोताओं का झूमना (ख) मस्ती में आकर साँप या हाथी का झूमना। ३. एक जगह इकट्ठे होकर कभी कुछ इधर और कभी कुछ उधर होते रहना। जैसे–आकाश में बादलों का झूमना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ