लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

झोंट  : पुं० [सं० झुंट] १. झाड़ी। २. झाडियों या पौधों का झुरमुट। ३. घास-फूस आदि का पूला। जूरी। ४. झुंड। समूह। पुं०=झोंटा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झोंटा  : पुं० [सं० जूट] [स्त्री० अल्पा० झोंटी] १. सिर पर के बढ़े हुए लंबे-लंबे बालों का समूह। उदाहरण–लगे घसीटन धरि धरि झोंटी।–तुलसी। पद–झोंटा-झोंटी=ऐसी लड़ाई-झगड़े जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे का झोंटा ही पकड़कर खींचते हों। झोंटी-झोटा=झोंटा-झोंटी। २. पतली और लंबी वस्तुओं का इतना बड़ा समूह जो एक बार हाथ में आ सके। पुं०=झूँटा (पेंग)। पुं० [हिं० ढोटा] १. भैसा। २. भैंस का बच्चा। पड़वा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झोंटिग  : वि० [हिं० झोंटा] जिसके सिर पर झोंटा अर्थात् लंबे-लंबे बाल हों। झोंटेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ