लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

टना  : पुं० [सं० तुंड] १. स्त्रियों की योनि में का निकला हुआ मांस का टुकड़ा जो दोनों किनारों के बीच में होता है। टिंगा। २. भग। योनि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टनाका  : पुं० [अनु० टन] १. घंटा बजने का शब्द। जोर से होनेवाला टन शब्द। २. कुछ समय तक टनटन शब्द बजते या होते रहने की अवस्था या भाव।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) वि० उभ्य० बहुत उग्र या विकट। जैसे–टनाका धूप या सरदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टनाटन  : स्त्री० [अनु०] लगातार घंटा बजने के कारण होनेवाला टनटन शब्द। क्रि० वि० १. टनटन शब्द करते हुए। २. अच्छी तथा ठीक अवस्था में। जैसे–वहाँ वे टनाटन हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ