लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

टार  : पुं० [सं० टा√ऋ (गति)+अण्] १. घोड़ा। २. लौंड़ा। ३. कुटना। दलाल। पुं० टाल।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टारकोल  : पुं० [अं०] अलकतरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टारन  : पुं० [हिं० टारना] १. टारन अर्थात् टालने की क्रिया या भाव। २. वह उपकरण जिससे कोई चीज टाल या हटाकर एक जगह इकट्ठी की जाती है। ३. वह लकड़ी जिससे कोल्हू में की गँड़ेरियाँ चलाई जाती हैं। वि० टालने, हटाने या दूर करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टारना  : स०=टालना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टारपीडो  : पुं० [अं०] समुद्री जहाजों को नष्ट करने के लिए जल में छोड़ा जानेवाला एक प्रकार का लंबोत्तरा गोला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ