लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

टोना  : पुं० [हिं० टोटका का तंत्र] १. वह टोटका या छोटा-मोटा तांत्रिक उपचार जो प्रायः किसी को अनुरक्त या वशीभूत करने, मूढ़ बनाकर अपना काम निकालने या सहज में अपना कोई उद्देश्य सिद्ध करने के लिए कुछ मंत्र पढ़कर किया जाता है क्रि० प्र०–चलाना।–डालना।–पढ़ना।–मारना। २. विवाह के समय गाया जानेवाला एक प्रकार का गीत जिसके हर चरण में टोना शब्द आता है, और जिसका मुख्य उद्देश्य वर-वधू को परस्पर अनुरक्त करना और उनके अनुराग को दूसरों की नजर या बुरी दृष्टि से बचाना होता है। स० [हिं० टोहना] किसी चीज के रूप आदि का ज्ञान प्राप्त करने के लिए उस पर उँगलियाँ या हथेली रखना। जाने या समझने के लिए छूना या छूकर देखना। टटोलना। पुं० [?] एक प्रकार का शिकारी चिड़िया।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ