लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

टोह  : स्त्री० [हिं० टोहना] १. टोहने अर्थात् टटोलने या टोने की क्रिया या भाव। क्रि० प्र०–पाना।–मिलना।–लगना। २. किसी अज्ञात बात का लगनेवाला कुछ पता। अंघेरे में छिपी या दबी हुई बात की होनेवाली थोड़ी बहुत जानकारी। थाह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टोहना  : स० [हिं० टोह] १. किसी अज्ञात बात की टोह लेना या पता लगाना। थाह लेना। २. जानने के लिए कुछ छूकर देखना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टोहा-टाई  : स्त्री० [हिं० टोह] बार-बार टोहने या टोह लेने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टोहिया  : वि०=टोही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टोहियाना  : स०=टोहना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
टोही  : वि० [हिं० टोह] खोज या टोह लेने या पता लगानेवाला। पुं० जासूस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ