लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

डाँग  : स्त्री० [सं० टंक] १. किसी चीज का ऊपरी बड़ा या भारी भाग। २. पहाड़ की ऊँची चोटी। ३. पहाड़ी। ४. जंगल। वन। ५. उछलकूद। ६. छलाँग। ७. कोई उद्देश्य या सिद्ध होने का अवसर या सुयोग जिसकी प्रतीक्षा में रहा जाय। ताक। (बुन्देल) उदाहरण–-सागर सिंह इसी डाँग में हैं।–वृन्दावनलाल। ८. बहुत बड़ा डंडा या लाठी। सोंटा। (पश्चिम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाँगर  : वि० [?] १. इतना दुबला-पतला कि शरीर की हड्डियाँ तक दिखाई दें। २. बेवकूफ। मूर्ख। पुं० १. चौपाया। डंगर। २. मरा हुआ पशु या उसकी लाश। (पूरब) ३. एक प्रकार की छोटी जाति
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाँगा  : पुं० [सं० दंडक] १. जहाज के मस्तूल में रस्सियों को फैलाने के लिए आड़ी लगी हुई धरन। २. लंगर के बीच का मोटा छड़। (लश०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ