लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

डिंब  : पुं० [सं०√डिंब् (प्रेरणा)+घञ्] १. भयभीत होकर मचाई जानेवाली पुकार। २ दंगा। फसाद। ३. कोलाहल। शोर। ४. तिल्ली। प्लीहा। ५. फुफ्फुस। फेंफड़ा। ६. गेंद। ७. पक्षियों, मछलियों आदि का अंडा। ८. स्त्री के गर्भ की वह आरंभिक अवस्था जिसमें जीव केवल अंडे के रूप में रहता है। ९. गर्भाशय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डिंब-युद्ध  : पुं० [मध्य० स०] लोगों में होनेवाली आपसी लड़ाई या मारपीट। (सैनिक युद्ध से भिन्न)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डिंबाशय  : पुं० [सं०] स्त्री जाति के जीवों में वह भीतरी अंग जिसमें डिंब रहता या उत्पन्न होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डिंबाहव  : पुं० [डिंब-आहव, मध्य० स०]=डिंब-युद्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डिंबिका  : स्त्री० [सं०√डिंब्+ण्वुल्-अक, टाप्, इत्व] १. मदमाती स्त्री। मस्त औरत। २. श्योनाक सोनापाढ़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ