लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

डील  : पुं० [?] १. जीव-जन्तुओं मनुष्यों आदि के शरीर की ऊँचाई लंबाई-चौड़ाई या विस्तार। पद–डील-डौल-(देखें)। २. संख्या के विचार से प्राणियों व्यक्तियों आदि के शरीर का वाचक शब्द। जैसे–चार डील बैल। ३. व्यक्तित्व। जैसे–जितने डील, उतनी बातें।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डील-डौल  : पुं० [हिं०] १. बनावट या रचना के विचार से जीव-जंतुओं, प्राणियों आदि के शरीर का विस्तार। २. देह। शरीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डीला  : पुं० [देश०] एक प्रकार का नरकट जो पश्चिमोत्तर भारत में होता है। पुं०=डिल्ला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डीली  : स्त्री०=दिल्ली (नगरी)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ