लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

डूबना  : अ० [डुब-डुब से-अनु०] १. जल या तरल पदार्थ में व्यक्ति अथवा किसी चीज का इस प्रकार स्थित होना कि उसका कोई अंग या अंश उससे बाहर न निकला रहे। जल में पूरी तरह से समाना। जैसे–समुद्र में जहाज डूबना, नदी की बाढ़ से खेत डूबना। २. जीवों के संबंध में, जल में इस प्रकार समाना कि प्राण निकल जायँ। जैसे–उनका लड़का तालाब में डूब गया था। मुहावरा–डूब मरना=निंदनीय आचरण करने के कारण मुँह दिखाने के योग्य न रह जाना। जैसे–तुम्हारे लिए यह डूब मरने की बात है। ३. उक्त के आधार पर नष्ट होना। जैसे–घर नाम या रकम डूबना। मुहावरा–डूबा नाम उछालना=फिर से प्रतिष्ठा प्राप्त करना। ४. ग्रह नक्षत्रों आदि के संबंध में, अस्त होना या क्षितिज के नीचे हो जाना। जैसे–सूर्य या तारों का डूबना। ५. दिन का पूरी तरह से अंत या समाप्ति तक पहुँचना। ६. लाक्षणिक अर्थ में, किसी कार्य या व्यापार में मग्न या लीन होना। जैसे–प्रेम या भक्ति में डूबना। मुहावरा–डूबना उतराना=रह-रहकर चिंता में मग्न होना। ७. दुःख निराशा, रोग आदि के कारण हृदय का बैठा जाना ऐसा जान पड़ना कि हृदय में अब शक्ति नहीं रह गई और वह अपना काम अभी बंद कर देगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ