लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

डेल  : पुं० [हिं० डला] १. बड़ी डलिया या झाबा, विशेषतः ऐसा झाबा जिसमें बहेलिए फँसाई हुई चिड़ियाँ। आदि बन्द करके रखते हैं। २. चिड़ियाँ फँसाने का जाल या झाबा। ३. मिट्टी का ढेला। पुं० [सं० डुंडुल] उल्लू पक्षी। पुं० [देश०] १.कटहल की तरह का एक बड़ा और ऊँचा पेड़ जिसकी हीर की लकड़ी चमकदार और मजबूत होती है। २.वह भूमि जो जोत कर रबी की फसल के लिए खाली छोड़ दी जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डेलटा  : पुं० [अं०] नदी के मुहाने का वह भू-भाग जिसमें नदी कई शाखाओं में बँटकर समुद्र में गिरती है। विशेष–ऐसा भू-भाग नदी द्वारा लाई हुई मिट्टी, रेत आदि के बन जाता और प्रायः तिकोना-सा होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डेला  : पुं० [सं० दल] १. आँख में का वह सफेद उभरा हुआ भाग जिसमें पुतली रहती है। आँख का कोआ। २.=ढेला। पुं० दे० ‘ठेंगुर’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डेलिगेट  : पुं० [अं०] किसी शासन-संस्था आदि का वह प्रतिनिधि जो किसी प्रकार का अधिकार देकर कहीं भेजा जाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डेलिया  : पुं० [देश०] एक प्रकार का पौधा जिसका फूल लाल और पीला होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डेली  : स्त्री०=डलिया।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) वि० [अं०] दैनिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ