लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ढँढोर  : पुं० [अनु० धायँ-धायँ] १. आग की लपट। २. लंगूर। पुं०=ढँढोरा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ढँढोरची  : पुं० [हिं० ढँढोर+फा० ची (प्रत्यय)] ढँढोरा पेरनेवाला। डुग डुगी बाजकर घोषणा करनेवाला। ढँढोरिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ढँढोरना  : स० [हिं० ढंढोरा] १. ढँढोरा पीटना या बजाना। २. ढँढोरा फेरना। मुनादी कराना। स० [हिं० ढूँढ़ना] तलाश करना। उदाहरण–-सारद उपमा सकल ढँढोरी।–तुलसी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ढँढोरा  : पुं० [अनु० ढम+ढोल] १. वह ढोल जो जन-साधारण को किसी बात की सूचना देने या सार्वजनिक रूप से घोषणा करने के समय बजाया जाता है। डुगडुगी। डुग्गी। डौंडी। क्रि० प्र०–पीटना।–बजाना। २. ढोल बजाकर की जानेवाली घोषणा। मुनादी। मुहावरा–ढँढोरा फेरना=(क) किसी बात की सूचना सबको ढोल बजाकर देना। जैसे–लड़के के खोने पर उन्होंने ढँढोरा फिरवाया था। (ख) किसी बात की सूचना सब को देते फिरना। जैसे–घर की बातों का ढँढोरा नहीं फेरा जाता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ढँढोरिया  : पुं=ढँढोरची।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ