लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ढेंक  : स्त्री० [सं० ढेक] लंबी गरदनवाला एक प्रकार का जलपक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ढेंकली  : स्त्री० [हिं० ढेंक-लंबी गरदनवाली एक चिड़िया] १. चावल निकालने के लिए धान कूटने का एक प्रसिद्ध यंत्र जो लंबी मोटी लकड़ी का बना होता है और जो बार-बार पैर से दबाकर चलाया जाता है। ढेंकी। मुहावरा–(किसी को) ढेंकली में डालना=ऐसी अवस्था में रखना जिसमे बहुत कष्ट या संकट हो। २. सिंचाई आदि के लिए कूएँ से पानी निकालने का एक यंत्र जिसमें एक ढाँचे पर बँधे बाँस के सिरे पर पानी भरने के लिए कोई पात्र विशेषतः डोल बंधा रहता है। ३. कपड़े जोड़ने के लिए एक प्रकार की आड़ी सिलाई। क्रि० प्र०–खाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ढेंका  : पुं० [हिं० ढेंक=पक्षी] १. कोल्हू में का वह बाँस जो जाट के सिरे से कतरी तक लगा रहता है। २. दे० ‘ढेंकली’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ढेंकिका  : स्त्री० [सं०] एक प्रकार का नृत्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ढेंकिया  : स्त्री० [हिं० ढेंकी] सिलाई में, कपड़े काटने का एक ढंग या काट जिसके फलस्वरूप किसी कपड़े की लंबाई एक तिहाई घट जाती है और चौड़ाई एक तिहाई बढ़ जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ढेंकी  : स्त्री० [सं०] नृत्य का एक प्रकार। स्त्री०=ढेंकली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ढेंकुर  : पुं० [स्त्री० ढेंकुरी] दे० ‘ढेकली’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ढेंकुला  : पुं=बड़ी ढेंकली।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ढेंकुली  : स्त्री०=ढेंकली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ढेंकली  : स्त्री०=ढेंकली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ