लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तंडुल  : पुं० [सं०√तंड्+उलच्] १. चावल। २. बायविडंग। ३. चौलाई का साग। ४. हीरे की एक पुरानी तौल जो सरसों के बराबर होती थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंडुल-जल  : पुं० [मध्य० स०] वह पानी जिसमें चावल भिगोया अथवा पकाया गया हो। वैद्यक में यह बल-वर्द्धक तथा सहज में पचनेवाला माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंडुलांबु  : पुं० [सं० तंडुल-अंबु, मध्य० स०] १. तंडुल-जल। २. पके हुए चावल की माँड। पीच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंडुला  : स्त्री० [सं०√तंड्+उलच्-टाप्] १. बायबिंडग। २. ककही या कंघी नाम का पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंडुलिया  : स्त्री० [सं० तडुली] चौलाई (साग)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंडुली  : स्त्री० [सं० तंडुल+ङीष्] १. एक प्रकार की ककड़ी। २. चौलाई का साग। ३. यव-तिक्ता लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंडुलीक  : पुं० [सं० तंडुली√कै (प्रतीत होना)+क] चौलाई का साग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंडुलीय  : पुं० [सं० तंडुल+छ-ईय] चौलाई का साग। वि० तंडुल संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंडुलीयक  : स्त्री० [सं० तंडुलीय+क(स्वार्थ)] १. बायबिंडग। २. चौलाई का साग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंडुलीयिका  : स्त्री० [सं० तंडुलीय+कन्-टाप्, इत्व] बायबिंडग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंडुलु  : पुं० [सं०=तंडुल; पृषो० उत्व] बायबिडंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंडुलेर(रक)  : पुं० [सं० तंडुल+ढ-एय]=चौलाई का साग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंडुलोत्थ  : पुं० [सं० तंडुल-उद√स्था (ठहरना)+क]=तंडुल-जल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंडुलोदक  : पुं० [सं० तंडुल-उदक, ष० त०]=तंडुल-जल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंडुलौव  : पुं० [सं० तंडुल-ओध, ष० त०] एक प्रकार का बाँस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ