लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तत्  : पुं० [सं०√तन् (विस्तार)+क्विप्] १. ब्रह्मा या परमात्मा का एक नाम। २. वायु। हवा। सर्व० १. वही या वह। २. उस या उसी। जैसे–तत्संबंधी, तत्काल, तत्क्षण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्काल  : अव्य० [सं० कर्म० स०] फौरन। उसी समय। उसी क्षण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्कालीन  : वि० [सं० तत्काल+ख-ईन] १. उस समय का। २. उन दिनों का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्क्षण  : अव्य,० [सं० कर्म० स०] उसी क्षण। तुरन्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्त  : पुं=तत्त्व।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्तत्  : सर्व० [सं० द्व० स०] उन उन। जैसे–इनमें से कुछ शब्दों की व्याख्या तत्तत् सास्त्रों में की गई है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्ता  : वि० [सं० तप्त] [स्त्री० तत्ती] १. जो छूने में अधिक गरम लगे। अधिक तपा हुआ। गरम। जैसे–तत्ता दूध या तत्ती कड़ाही।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) पद–तत्ता तवा-गरम मिजाजवाला व्यक्ति। २. तेजगतिवाला। उदाहरण–-दिन महि तत्ते हयनि तजि महि मंडे अति घाइ।–चंदवरादाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्ताथेई  : स्त्री० [अनु०] नाच के समय जमीन पर पैर पड़ने के शब्द जो नाच के बोल कहे जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्तिम्मा  : पुं० [अ० तत्तिम] १. परिशिष्ट। २. क्रोड़ पत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्तोथंबो  : पुं० [हिं० तत्ता=गरम+थामना] १. लड़ाई-झगड़ा रोकने के लिए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शान्त करने की क्रिया या भाव। बीच-बचाव। २. बार-बार आशा दिलाते हुए किसी को उग्र रूप धारण करने से रोक रखने की क्रिया या भाव। बहलावा। जैसे–पावनेदारों को तत्तों-थंबो करके टाल चलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्त्व  : पुं० [सं० तन्+त्व] १. आकश, अग्नि, जल, थल और पवन ये पाँच गुण (अथवा इनमें से हर एक) जो प्राचीन भारतीय विचारधारा के अनुसार किसी पदार्थ को अस्तित्व में लाते है और जो जगत् या सृष्टि के मूल कारण कहे जाते हैं। विशेष–सांख्य में तत्त्वों की संख्या २५ मानी गई है। २. आधुनिक रसायन शास्त्र के अनुसार कोई ऐसा पदार्थ जिसमें दूसरें पदार्थों का कुछ भी अंश या मेल न पाया जाता हो, अर्थात् जो सब प्रकार से अमिश्र और विशुद्ध हो। (एलिमेन्ट)। विशेष–पाश्चात्य वैज्ञानिकों ने अब तक १॰॰. से ऊपर ऐसे तत्त्व ढूँढ़ निकाले हैं जो अमिश्र और विशुद्ध रूप से मिलते हैं। ३. कोई मूल, मौलिक या वास्तविक आधार, गुण या बात। सार वस्तु। ४. ईश्वर। ५. यथार्थता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्त्वज्ञ  : पुं० [सं० तत्त्व√ज्ञा (जानना)+क] १. वह जो ईश्वर या ब्रह्म को जानता हो। तत्वज्ञानी। ब्रह्मज्ञानी। २. किसी बात या विषय का तत्त्व जानने या समझने वाला व्यक्ति। ३. दार्शनिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्त्वज्ञान  : पुं० [ष० त०] आत्मा, परमात्मा तथा उसकी दृष्टि के संबंध में होनेवाला सच्चा या यथार्थ ज्ञान जो मोक्ष का कारण माना गया है। ब्रह्मज्ञान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्त्वज्ञानी(निन्)  : पुं० [सं० तत्त्वज्ञान+इनि] तत्त्वज्ञ (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्त्वतः  : अव्य० [सं०] तत्त्व या सार-भूत गुण के विचार से। यथार्थतः वस्तुतः।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्त्वता  : स्त्री० [सं० तत्त्व+तल्-टाप्] तत्त्व होने की अवस्था, गुण या भाव। २. यथार्थता। वास्तविकता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्त्वदर्श  : पुं० [सं० तत्त्व√दृश् (देखना)+अण्] १. तत्त्वज्ञ। २. सावर्णि मन्यवन्तर के एक ऋषि का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्त्वदर्शी(र्शिन्)  : पुं० [सं० तत्त्व√दृश्+णिनि] १. तत्त्वज्ञ। २. रैवत मनु के एक पुत्र का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्त्व-दृष्टि  : स्त्री० [मध्य० स०] १. वह दृष्टि जो किसी बात के मूलकारण या गुण का पता लगाती या उस पर तक पहुँचती हो। २. दिव्य दृष्टि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्त्व-न्यास  : पुं० [मध्य० स०] तंत्र के अनुसार विष्णु पूजा में एक अंग न्यास जो सिद्धि प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्त्व-भाव  : पुं० [ष० त०] प्रकृति। स्वभाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्त्वभाषी(षिन्)  : पुं० [सं० तत्त्व√भाष् (कहना)+णिनि] वह व्यक्ति जो यथार्थ या सच्ची बात कहता हो। यथार्थ भाषी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्त्वमसि  : पद–[सं० तत्-त्वग-असि, व्यस्त पद] वेदान्त का एक प्रसिद्ध वाक्य जिसका अर्थ है तू बही अर्थात् ब्रह्म है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्व-रश्मि  : पुं० [ष० त०] तंत्र के अनुसार स्त्री देवता का बीज। वधू बीज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्ववाद  : पुं० [सं० ष० त०] १. दर्शन-शास्त्र संबंधी विचार। २. किसी प्रकार की दार्शनिक विचार-प्रणाली या मत-विरूपण का ढंग। (फिलासिफिकल सिस्टम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्ववादी(दिन्)  : पुं० [सं० तत्त्व√वद्+णिनि] जो तत्ववाद का ज्ञाता और समर्थक हो। वि० १. तत्त्ववाद संबंधी। तत्त्वकी। २. सच्ची और साफ बात कहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्वविद्  : पुं० [सं० तत्त्व√विद् (जानना)+क्विप्] १. तत्वज्ञ। (दे०) २. परमात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्त्व-विद्या  : स्त्री० [ष० त०] दर्शन शास्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्त्व-वेत्ता-(त्तृ)  : पुं० [ष० त०] १. जिसे तत्त्व का ज्ञान हो। तत्त्वविद्। २. दार्शनिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्त्व-शास्त्र  : पुं० [सं० ष० त०] दर्शन शास्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्त्वावधान  : पुं० [सं० तत्व-अवधान, ष० त०] किसी काम के ऊपर होनेवाली देख-रेख या निरीक्षण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्त्वावधायक  : पुं० [सं० तत्त्व-अवधायक, ष० त०] देख-रेख या निरीक्षण करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्थ  : वि० [सं० तत्त्व] मुख्य। प्रधान।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं०=तथ्य।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्पत्री  : स्त्री० [सं० ब० स०, ङीष्] १. केले का पेड़। २. वंशपत्री नाम की घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्पद  : पुं० [सं० कर्म० स०] परमपद। निर्वाण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्पदार्थ  : पुं० [सं० तत्पद-अर्थ, ष० त०] सृष्टि-कर्त्ता। परमात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्पर  : वि० [सं० ब० स०] [भाव० तत्परता] १. जो कोई काम करने के लिए तैयार हो। उद्यत। मुस्तैद। २. जो किसी काम में मनोयोगपूर्वक लगा हुआ हो या लगने को हो। ३. दक्ष। निपुण। होशियार। ४. चतुर। चालाक। पुं० समय का एक बहुत छोटा मान जो एक निमेष का तीसवाँ भाग होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्परता  : स्त्री० [सं० तत्पर+तल्-टाप्] १. तत्पर होने की अवस्था, गुण या भाव। सन्नद्धता। मुस्तैदी। २. मनोयोगपूर्वक काम करने का भाव। जैसे–उन्होंने यह काम पूरी तत्परता के किया है। ३. दक्षता। निपुणता। ४. चालाकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्पश्चात्  : अव्य० [सं० ष० त०] उसके बाद। अनंतर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्पुरुष  : पुं० [सं० कर्म० स०] १. ईश्वर। परमेश्वर। २. एक रुद्र का नाम। ३. एक कल्प या बड़े काल विभाग का नाम। ४. संस्कृत व्याकरण में एक प्रकार का समास जिसके अनुसार दो संज्ञाओं के बीच की विभक्ति लुप्त हो जाती है, और जिसमें दूसरा पद प्रधान होकर यह सूचित करता है कि वह पहले पद का कार्य या परिणाम है अथवा उस पहले पद से ही सम्बन्ध रखता अथवा उस में ही होता है। जैसे–ईश्वर दत्त-ईश्वर का दिया हुआ, देश-भक्ति-देश की भक्ति, ऋण-मुक्त-ऋण से मुक्त, निशाचर-निशा में विचरण करनेवाला। विशेष–व्याकरण में यह समास दो प्रकार का माना गया है–व्यधिकरण और समानाधिकरण और इसके विग्रह में कर्त्ता तथा संबोधन कारकों को छोड़कर सभी कारकों की विभक्तियाँ लगती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्प्रतिरूपक व्यवहार  : पुं० [सं० तत्-प्रतिरूपक, ष० तत्प्रतिंरूपक व्यवहार, कर्म० स०] जैनियों के मत से एक अतिवाचर जो बेची जानेवाली खालिस वस्तुओं में मिलावट करने से होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्फल  : पुं० [सं० तत्√फल् (फलना)+अच्] १. कूट नामक औषध। कुट। २. बेर का फल। ३. नीला कमल। ४. चोर नामक गंध-द्रव्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्र  : अव्य० [सं० तत्+त्रल्] उस स्थान पर। उस जगह। वहाँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्रक  : पुं० [देश०] एक तरह का पेड़ जिसकी पत्तियों आदि से चमड़ा सिझाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्रत्य  : वि० [सं० तत्र+त्यप्] वहाँ रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्रभवान्(वत्)  : पुं० [सं० पूज्य अर्थ में नित्य० स०] माननीय। पूज्य। श्रेष्ठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्रापि  : अव्य० [सं० तत्र-अपि, द्व० स०] तथापि। तो भी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्संबंधी(धिन्)  : वि० [सं० ष० त०] उससे संबंध रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्सम  : पुं० [सं० तृ० त०] किसी भाषा का वह शब्द जो किसी दूसरी भाषा में अपने मूल रूप में (बिना विकृत हुए) चलता हो, ‘तद्भव’ से भिन्न। जैसे–हिन्दी में प्रयुक्त होनेवाले कृपा, महत्व, सेवा आदि संस्कृत के और खराब मिजाज, हाजिर आदि अरबी-फारसी के शब्द तत्सम रूप में ही चलते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्सामयिक  : वि० [सं० ष० त०] उस समय का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ