लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तमाँचा  : पुं०=तमाचा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमा  : स्त्री० [सं० तम+अच–टाप्] रात। रात्रि। रजनी। पुं० [सं० तामाः तमस्] राहु। स्त्री० [अ० तमअ] लालच। लोभ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमाई  : स्त्री० [सं० तम+हिं० आई (प्रत्यय)] तम। अंधकार। अँधेरा। उदाहरण–कहै रत्नाकर औं कंचन बनाई काम ज्ञान अबिमान की तमाई बिनसाई कै।–रत्नातकर। स्त्री० [देश०] खेत जोतने के पूर्व उसकी घास आदि साफ करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमाकू  : पुं० [पुर्त्त, टबैको, सं० ताम्रकूट] १. एक प्रसिद्ध पौधा जिसके पत्ते अनेक रूपों में नशे के लिए काम में लाये जाते हैं। २. उक्त पौधे का पत्ता। ३. उक्त पत्तों से तैयार की हुई एक प्रकार की गीली पिंडी जिसे चिलम पर रख और सुलगाकर उसका धूआँ पीते हैं। ४. दे० ‘सुरती’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमाचा  : पुं० [फा० तवनचः या तबानुचः] हथेली विशेषतः उसकी पाँचों सटी हुई उगलियों से किसी के गाल पर किया जानेवाला जोर का आघात। थप्पड़। क्रि० प्र०–जड़ना।–देना।–मारना-लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमाचारी(रिन्)  : वि० [तमा√चर् (चलना)+णिनि] अंधकार में विचरण करनेवाला। पुं० राक्षस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमादी  : वि० [अ०] जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी हो। अवधि-बाधित। (बार्ड बाइ लिमिटेशन)। स्त्री० १. किसी काम या बात की मीयाद अर्थात् अवधि का बीत जाना। २. विधिक क्षेत्रों में वह अवधि बीत जाना या मीयाद गुजर जाना जिसके अन्दर दीवानी न्यायालय में कोई अभियोग उपस्थित किया जाना चाहिए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमान  : पुं० [१] तंग मोहरीवाला एक प्रकार का पाजामा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमाम  : वि० [अ०] १. कुल। सब। समस्त। २. पूरा। सारा। ३. खतम। समाप्त। मुहावरा–(किसी का) काम तमाम करना=किसी को जान से मार डालना
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमामी  : स्त्री० [फा०] एक तरह का देशी रेशमी कपड़ा जिस पर कलाबत्तू की धारियाँ बनी होती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमारि  : पुं० [तम-अरि, ष० त०] सूर्य। स्त्री० दे० ‘तँवारि’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमाल  : पुं० [सं०√तम्+कालन्] १. एक प्रकार का बड़ा सदाबहार पेड़, जिसके दो भेद है-साधारण तमाल और श्याम तमाल। २. एक प्रकार का बड़ा वृक्ष जिससे गोंद निकलता है। इस गोंद से कहीं-कहीं सिरका भी बनता है। उनवेल। मन्होला। ३. काले खैर का पेड़। ४. वरुण नामक वृक्ष। ५. तिलक का पेड़। ६. तेजपत्ता। ७. बाँस की छाल। ८. पुरानी चाल की एक प्रकार की तलवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमालक  : पुं० [सं० तमाल+कन्] १. तेजपत्ता। २. तमाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमालिका  : स्त्री० [सं० तमाली+कन्-टाप् हृस्व] १. भुँईआवला। २. ताम्रवल्ली लता। ३. काले खैर का पेड़। ४. ताम्रलिप्त देश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमाली  : स्त्री० [सं० तमाल+ङीष्] १. वरुण वृक्ष। २. ताम्रावल्ली लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमाशगीर  : पुं० [अ० तमाशः+फा० गीर] [भाव तमाशागीरी] १. वह जो तमाशा देखना पसंद करता हो। २. दे० ‘तमाशबीन’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमाशबीन  : पुं० [अ० तमाशः+फा० बीन (देखनेवाला)] [भाव० तमाशबीनी] १. तमाशा देखनेवाला व्यक्ति। २. वेश्यागामी। रंडीबाज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमाशबीनी  : स्त्री० [हिं० तमाशबीन+ई (प्रत्यय)] १. तमाशा देखने की क्रिया या भाव। २. रंडीबाजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमाशा  : पुं० [अ० तमाशः] १. कोई ऐसा अनोखा विलक्षण या मनोरंजक काम या बात जिसे देखने में लोगों का जी रमे। चित्त को प्रसन्न करनेवाला दृश्य। २. इस प्रकार दिखाया जानेवाला खेल या प्रदर्शित की जानेवाली घटना या दृश्य। ३. ऐसा कार्य जिसका संपादन सरलता या सुगमता से किया जा सके। जैस–लेख लिखना कोई तमाशा नही हैं। ४.बहुत बढ़िया या हास्यास्पद बात या वस्तु। जैसे–सभ क्या है, तमाशा है। ५. पुरानी चाल की एक तरह का तलवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमाशाई  : पुं० [अ०] १. वह जो तमाशा देख रहा हो। तमाशा देखनेवाला। २. तमाशा दिखलाने वाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमासा  : पुं=तमाशा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तमाहृय  : पुं० [सं० तम-आहृग, ब० स] तालीश-पत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ