लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तलब  : स्त्री० [अ०] १. खोज। तलाश। २. प्राप्त करने की इच्छा। मुहावरा–तलब करना=किसी से अधिकारपूर्वक कुछ माँगना। ३. आवश्यकता। ४. बुलाना। बुलाहट। उदाहरण–-आवै तलब बांधि लै चालै बहुरि न करिहै फेरा।–कबीर। ५. तनख्वाह। वेतन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तलबगार  : वि० [फा०] १. तलब करने या चाहनेवाला। २. माँगनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तलबाना  : पुं० [फा० तल्बानः] १. गवाहों को कचहरी में तलब करने अर्थात् बुलाने के लिए अदालत के अधिकारी के पास जमा किया जानेवाला व्यय। २. वह अर्थदंड जो जमींदार को समय पर मालगुजारी न जमा करने पर भरना पड़ता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तलबी  : स्त्री० [अ०] १. बुलाहट। २. माँग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तलबेली  : स्त्री० [हिं० तलफना] १. कुछ प्राप्त करने के लिए मन में होनेवाली व्यग्रता। छटपटी। २. विकलता। बेचैनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ