लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तवँचुर  : पुं० [सं० ताम्रचूड़; हिं० तमचुर] मुर्गा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तव  : सर्व० [सं०] तुम्हारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवक्का  : स्त्री० [अ० तवक्कुअ] आशा। भरोसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवक्कु  : पुं० [अ० तवक्कुफ़] १. देर। विलंब० २. ढील।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तव-क्षीर  : पुं० [सं०√तु (पूर्ति)+अच् तव-क्षीर, ब० स० फा० तबाशीर] १. तीखुर। २. वंशलोचन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवक्षीरी  : स्त्री० [सं० तवक्षीर+ङीष्] कनकचूर जिसकी जड़ से एक प्रकार का तीखुर बनता है। अबीर इसी तीखुर का बनता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवज्जह  : स्त्री० [अ०] १. कोई कार्य या बात जानने, समझने, सीखने, सुनने आदि के लिए उसकी ओर एकाग्रचित्त होकर दिया जानेवाला ध्यान। क्रि० प्र०–देना। २. अनुग्रह या कृपा की दृष्टि और व्यवहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवन  : स्त्री० [सं० तपन] १. तपन। २. गरमी। ताप। ३. अग्नि। आग। सर्व=वह।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवना  : अ० [सं० स्तवन] स्तुति करना। उदाहरण–स्त्री० पति कुण सुमति तूझ गुण जुतवति।–प्रिथीराज। अ० [सं० तपन](यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) १. तपना। उदाहरण–साँसों का पाकर वेग देश की हवा तबी सो जाती है।–दिनकर। २. दुःखी या पीड़ित होना। ३. गुस्से से लालहोना। ४. तेज या प्रताप दिखलाना। स०=तपाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवनी  : स्त्री० [हिं० तवा] छोटा और हलका तवा। तई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवर  : पुं=तोमर। (क्षत्रियों का कुल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवरक  : पुं० [सं० तुवर] जलाशयों के किनारे होनेवाला एक तरह का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवराज  : पुं० [सं०√तु (पूर्ति)+अच, तव√राज् (शोभित होना)+अच्] तुरंजबीन। यवास शर्करा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवर्ग  : पुं० [ष० त०] देवनागरी वर्ण-माला के त, थ, द, ध, और न इन पाँचों वर्णों का वर्ग या समूह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवलची  : पुं०=तबलची।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवल्ल  : पुं०=तबला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवा  : पुं० [हिं० तवना=जलना] [स्त्री० अल्पा० तई, तवी, तोई, तौनी] १. लोहे की चादर का बना हुआ गोलाकार छोटा टुकड़ा जिस पर रोटी आदि पकाई जाती है। मुहावरा–तवा सिर से बाँधना=(क) बड़े-बड़े आघात या प्रहार सहने के लिए तैयार होना। (ख) अपने को खूब दृढ़ और सुरक्षित करना। तवे का हँसना=तवे के नीचे जमी हुई कालिख का तपकर लाल हो जाना और चमकने लगना जो घर में लड़ाईःझगड़ा होने का सूचक समझा जाता है। पद–तवे की बूँद=(क) इतना अल्प या कम जो तवे पर पड़ी हुई घी, तेल या पानी की बूँद के समान हो और तुरंत समाप्त हो जाय। (ख) बहुत ही अस्थायी और नश्वर। तवे सा मुँह-तवे के नीचेवाले भाग की तरह काली और कुरूप आकृति। २. उक्त आकार-प्रकार का लोहे का बहुत बड़ा गोल टुकड़ा। ३. मिट्टी या खपड़े का गोल ठीकरा जो चिलम में तमाकू के ऊपर और अंगारों या आग के नीचे रखा जाता है। पुं० [?] एक प्रकार की लाल मिट्टी जो प्रायः हींग में मिलावट करने के काम आती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवाई  : स्त्री० [हिं० ताव-ताप] १. ताप। २. लू।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवाखीर  : पुं० [सं० त्वक्रक्षीर या तवक्षीर] १. तबाशीर० तीखुर। २. वंशलोचन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवाजा  : स्त्री० [अ० तवाजः] आदर-सत्कार। खातिरदारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवाना  : वि० [फा०] मोटा-ताजा। हृष्ट-पुष्ट स० [हिं० तवा] ढक्कन चिपका या बैठाकर बरतन का मुँह बन्द करना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स०=तपाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवायफ  : स्त्री० [अ०] गाने-नाचने का पेशा करनेवाली वेश्या।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवारा  : पुं० [सं० ताप, हि० ताव] १. अत्यधिक गरमी। २. अत्यधिक गर्मी के कारण होनेवाला कष्ट। ३. जलन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवारीख  : स्त्री० [अ०] इतिहास। (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवारीखी  : वि० [अ०] ऐतिहासिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवालत  : स्त्री० [अ०] १. तबील अर्थात् लंबे होने की अवस्था या भाव। लंबाई। २. किसी काम में होनेवाली ऐसी झंझट या बखेड़ा जिससे उसके संपादन में प्रायः व्यर्थ का विस्तार हो या अधिक समय लगे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तविष  : पुं० [सं०√तु (पूर्ण करना)+टिषच्] १. स्वर्ग। २. समुद्र। सागर। ३. बल। शक्ति। ४. रोजगार। व्यवसाय। वि० १. पूज्य और बड़ा। वृद्ध। २. महत्वपूर्ण या महान्। ३. बलवान। शक्तिशाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तविषी  : स्त्री० [सं० तविष+ङीष्] १. पृथ्वी। २. शक्ति। ३. नदी। ४. इन्द्र की एक कन्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवी  : स्त्री० [हिं० तवा] १. छोटा तवा। २. ऊँचे किनारोंवाली थाली की तरह का लोहे का वह पात्र जिसमें इमरती, जलेबी आदि तली जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवीयन  : पुं०=तबीब। (चिकित्सक)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवीष  : पुं० [सं०-तविष] १. स्वर्ग। २. समुद्र। ३. सोना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तवेला  : पुं=तवेला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ