लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तस  : वि० [सं० तादृश, प्रा० तारिस; पुं० हिं० तइस] तैसा। वैसा। पद–जस का तस-ज्यों का त्यो। जैसा था वैसा ही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तसकर  : पुं०=तस्कर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तसकीन  : स्त्री० [अ० तस्कीन] ढाढस। सांत्वना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तसगर  : पुं० [देश०] ताने में नौलक्खी के पास की दो लकड़ियों में से एक। (जुलाहे)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तसगीर  : स्त्री० [अ० तस्गीर] १. हलका या छोटा रूप देने की क्रिया या भाव। संक्षेपण। २. उक्त प्रकार से दिया हुआ रूप। संक्षेप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तसदीक  : स्त्री० [अ० तस्दीक] १. सच्चे होने की अवस्था या भाव। सचाई। सत्यता। २. इस बात की जाँच और निर्णय कि जो कुछ सामने रखा या लगाया गया है, वह वस्तुतः वही है जो होना चाहिए। जैसे–दस्तावेज या उस पर के दस्तखत की तसदीक। ३. किसी बात की सत्यता के संबंध में किया जानेवाला समर्थन। ४. गवाही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तसदीह  : स्त्री० [अ० तस्दीअ] १. कष्ट। तकलीफ। २. झंझट। बखेड़ा। ३. परेशानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तसद्दुक  : पुं० [अ०] १. सदके अर्थात् निछावर करने की क्रिया या भाव। २. सदके या निछावर की हुई चीज। ३. कुरबानी। बलिदान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तसनीफ  : स्त्री० [अ० तस्नीफ] किसी प्रकार की साहित्यिक कृति या रचना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तसफ़ीया  : पुं० [अ० तस्फियः] १. फैसला। २. समझौता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तसबी  : स्त्री०=तसबीह।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तसबीह  : स्त्री० [अ० तसबीह] वह जप-माला या सुमिरनी जो मुसलमान लोग ईश्वर का नाम लेने के समय फेरते हैं। मुहावरा–तसबीह फेरना=नाम की माला जपना। जप करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तसमा  : पुं० [फा० तस्मः] कोई चीज कसकर बाँधने के लिए उसमें लगा या लगाया हुआ चमड़े सूत आदि का फीता या डोरी। जैसै–जूते का तमसा। मुहावरा–तसमा खींचना=मध्ययुग में तसमा लपेटकर किसी-किसी का गला घोटना या उसकी हत्या करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तसला  : पुं० [फा० तश्त+लाश् (प्रत्यय)] [स्त्री० अल्पा० तसली] खड़ी तथा ऊँची दीवारवाला एक तरह का गोल पात्र जिसमें तरकारी, दाल आदि पकाई जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तसलीम  : स्त्री० [अ० तस्लीम] १. कोई बात मान लेने या कोई आदेश पालन करने की क्रिया या भाव। २. किसी का महत्त्व मानते हुए किया जानेवाला अभिवादन। नमस्कार। सलाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तसल्ली  : स्त्री० [अ०] १. वह कलापूर्ण रचना जिससे किसी नीराश या हतोत्साह व्यक्ति का धैर्य बँधता है। ढाढस। सांत्वना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तसवीर  : स्त्री० [अ०] १. वह कलापूर्ण रचना जिससे किसी वस्तु के बाहरी आकार-प्रकार या स्वरूप का ज्ञान होता हो। चित्र। (दे०) क्रि० प्र–उतारना।–खींचना।–बनाना। २. किसी घटना या स्थिति की यथार्थता बतलाने वाले विवरण। वि० बहुत सुन्दर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तसी  : स्त्री० [देश] ऐसा खेत जो बोये जाने से पहले तीन बार जोता गया हो।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तसु  : सर्व० [सं० तस्य] उसका। उसके। उदाहरण–जुआलि नालि तसु गरभ जेंहवी।–प्रिथीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तसू  : पुं० [सं० त्रि+शूक-जौ की तरह का एक अन्न] प्रायः सावइंच के बराबर की एक देशी नाप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तस्कर  : पुं० [सं० तद√कृ (करना)+अच् (नि० सुट्-दृ-लोप)] १. दूसरों की चीजें चुरानेवाला। चोर। २. चोर नामक गंध द्र्व्य ३. सुनने की इन्द्रिय। कान। ४. मदन नाम का वृक्ष। मैनफल। ५. बृहत्संहिता के अनुसार एक प्राकर के केतु जो बुध ग्रह के पुत्र माने जाते हैं और जिनकी संख्या ५१ कही गयी है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तस्करता  : स्त्री० [सं० तस्कर+तल्-टाप्] तस्कर का कार्य या भाव। चोरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तस्कर-स्नायु  : पुं० [ब० स०] काकनासा लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तस्करी  : स्त्री० [सं० तद्√कृ+ट-ङीप्] १. चोर की स्त्री। २. चोर स्त्री। चोरनी। ३. चोरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तस्यु  : वि० [सं०√स्था (ठहरना)+कु, द्वि] एक ही स्थान पर दृढ़तापूर्वक स्थित रहनेवाला। अचल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तस्नीफ  : स्त्री०=तसनीफ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तस्बीह  : स्त्री०=तसबीह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तस्मा  : पुं०=तमसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तस्मात्  : अव्य० [सं०] इसलिए। अतः।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तस्य  : सर्व० [सं०] उसका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तस्लीम  : स्त्री०=तसलीम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तस्वीर  : स्त्री०=तसवीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तस्सू  : पुं०=तसू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ