लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तांबूल  : पुं० [सं०√तम् (ग्लानि)+उलच्, वुक्आगम, दीर्घ] १. पान का पत्ता। २. पान का लगा हुआ बीड़ा। ३. मुख-शुद्धि के लिए भोजन के बाद खायी जानेवाली कोई सुगंधित चीज। (जैन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तांबूल-करंक  : पुं० [ष० त०] १. पान और उसके लगाने की सामग्री का बरतन। पानदान। २. पान के लगे हुए बीड़े रखने की डिबिया। बिलहरा। पन-बट्टा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तांबूल-नियम  : पुं० [ष० त०] पान, सुपारी, लबंग, इलायची आदि रखने का नियम। (जैन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तांबूल-पत्र  : पुं० [ष० त०] १. पान का पत्ता। २. अरुआ या पिंडालू नाम की लता जिसके पत्ते पान के आकार के होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तांबूल-वीटिका  : स्त्री० [ष० त०] लगे हुए पान का बीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तांबूल-राग  : पुं० [मध्य० स०] १. पान की पीक। २. मसूर नामक कदन्न जिसकी दाल बनती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तांबूल-वल्ली  : स्त्री० [ष० त०] पान की बेल। नागवल्ली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तांबूल-वाहक  : पुं० [ष० त०] प्राचीन तथा मध्य काल में राजा, नवाबों आदि का वह सेवक जो उनके साथ पानदान लेकर चलता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तांबूलिक  : पुं० [सं० तांबूल+ठन्-इक] पान बेचनेवाला व्यक्ति। तमोली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तांबूली(लिन्)  : पुं० [सं० ताबूल+इनि] तमोली पनवाड़ी। स्त्री० [सं० तांबूल+ङीष्] पान की बेल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ