लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ताजिया  : पुं० [अ०] बाँस की कमाचियो पर रंग-बिरंगे कागज, पन्नी आदि चिपका कर बनाया हुआ मकबरे के आकार का वह मंडप जो मुहर्रम के दिनों में मुसलमान लोग हजरत इमाम हुसेन की कब्र के प्रतीक रूप में बनाते है, और जिसके आगे बैठकर मातम करते और मासिये पढ़ते हैं। ग्यारहवें दिन जलूस के साथ ले जाकर इसे दफन किया जाता है। मुहावरा–ताजिया ठंढा करना-मुहर्रम के आरंभिक दस दिन समाप्त हो जाने पर नियत स्थान पर ताजिया गाड़ना। (मंगल और व्यग्य)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताजियादारी  : स्त्री० [फा०] मुसलमानों में एक प्रथा जिसमें वे मुहर्रम के आरम्भिक दस दिनों तक ताजिया उसके आगे मातम करते या शोक मनाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताजियाना  : पुं० [फा०] कोड़ा। चाबुक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ