लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तापस  : पुं० [सं० तपस्+ण] [स्त्री० तापसी] १. तपस्या करनेवाला साधु। तपस्वी। २. तमाल। ३. तेजपत्ता। ४. दमनक। दौना। ५. एक प्रकार की ईख। ६. बगला (पक्षी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तापसक  : पुं० [तापस+कन्] १. छोटा तपस्वी। २. तपस्वी (व्यंग्य)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तापसज  : पुं० [सं० तापस√जन् (उत्पन्न होना)+ड०] तेजपत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तापस-तरु  : पुं० [मध्य० स०] इंगुदी या हिंगोट का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तापस-द्रुम  : पुं० [सं०मध्य०स०] इंगुदी का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तापस-प्रिय  : वि० [ष० त०] १. जो तपस्वियों को प्रिय हो। २. जिसे तपस्वी प्रिय हों। पुं० १. इंगुदी या हिंगोट का पेड़। २. चिरौंजी का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तापस-प्रिया  : स्त्री० [ष० त०] १. दाख। अंगूर। २. मुनक्का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तापस-वृक्ष  : पुं० [मध्य० स०] इंगुदी का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तापसह  : पुं० [सं० तापस] तपस्वी। उदाहरण–थाप दियौ तापसह।–चंदवरदाई।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तापसी  : वि० [सं० तापस+ङीष्] १. तापस-संबंधी। २. तपस्या संबंधी। स्त्री० १. तपस्विनी। २. तपस्वी की स्त्री०
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तापसेक्षु  : पुं० [तापस-इक्षु, मध्य० स०] एक प्रकार की ईख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तापस्य  : पुं० [सं० तापस+ष्यञ्] १. तापस धर्म। २. संन्यास। वैराग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ