लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ताम्र  : पुं० [सं०√तम् (आकांक्षा)+रक्, दीर्घ] १. एक प्रसिद्ध धातु। ताँबा। २. एक प्रकार का कुष्ट रोग या कोढ़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्रक  : पुं० [सं० ताम्र+कन्] ताँबा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्रकर्णी  : स्त्री० [सं० ब० स० ङीष्] पश्चिम के दिग्गज अंजन की पत्नी का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्रकार  : पुं० [सं० ताम्र√कृ (करना)+अण्] ताँबे के बरतन आदि बनानेवाला कारीगर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्रकूट  : पुं० [ष० त०] तमाकू का पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्रकृमि  : पुं० [मध्य० स०] इन्द्रगोप या बीरबहूटी नामक कीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्रगर्भ  : पुं० [ब० स०] तूतिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्रचूड़  : पुं० [ब० स०] १. कुकरौंधा नामक पौधा। २. कुक्कुट। मुरगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्र-दुग्धा  : स्त्री० [ब० स० टाप्] छोटी दुद्धी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्र-पट्ट  : पुं० [मध्य० स०] ताम्र-पत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्र-पत्र  : पुं० [ष० त०] १. ताँबे का पत्तर। २. ताँबे का वह पत्तर जिस पर स्थायी रूप से रहने के लिए कोई महत्वपूर्ण बात लिखी गई हो। विशेष–प्रा० चीन काल में प्रायः ताँबे के पत्तर पर अक्षर खोदकर दान-पत्र, विजय-पत्र आदि लिखे जाते थे जो अब तक कहीं कहीं मिलते और ऐतिहासिक शोधों में सहायक होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्र-पर्णि  : स्त्री० [ब० स०, ङीष्] १. छोटा पक्का तालाब। बावली। २. दक्षिण भारत की एक छोटी नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्र-पल्लव  : पुं० [ब० स०] अशोक वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्रपाकी(किन्)  : पुं० [सं० ताम्र-पाक, कर्म० स०+इनि] पाकर का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्र-पादी  : स्त्री० [ब० स० ङीष्] लाल रंग की लज्जालु लता। हंसपदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्र-पुष्प  : पुं० [ब० स०] लाल फूल का कचनार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्र-पुष्पिका  : स्त्री० [ब० स० कप्–टाप्–इत्व] निसोथ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्र-पुष्पी  : स्त्री० [ब० स० ङीष्] १. धव का पेड़। धातकी। २. पाढ़र का पेड़। पाटल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्र-फल  : पुं० [ब० स०] अंकोल का वृक्ष। टेरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्र-मूला  : स्त्री० [ब० स० टाप्] १. जवासा। धमासा। २. छूई-मुई। लज्जावंती। ३. कौंछ। केवाँच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्र-युग  : पुं० [मध्य० स०] इतिहास का वह आरंभिक युग जब लोग ताँबे के औजार, पात्र आदि काम में लाया करते थे। विशेष–आधुनिक पुरातत्व के अनुसार यह युग लौह युग से पहले और पत्थर युग के बाद का है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्र्लिप्त  : पुं० [सं०] तमलूक। (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्र-वर्ण  : वि० [ब० स०] १. तामड़ा रंग का। २. लाल रंग का। रक्त वर्ण का। पुं० १. पुराणानुसार सिंहल द्वीप का पुराना नाम। २. वैद्यक में, मनुष्य के शरीर पर की चौथी त्वचा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्र-वर्णा  : स्त्री० [ब० स० टाप्] गुड़हर का पेड़। अड़हुल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्र-वल्ली  : स्त्री० [कर्म० स०] १. मजीठ। २. चित्रकूट के आस-पास होनेवाली एक प्रकार की लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्रवीज  : पुं० [ब० स०] कुलथी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्र-वृंत  : पुं० [ब० स० टाप्] कुलथी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्र-वृक्ष  : पुं० [कर्म० स०] १. कुलथी। २. लाल चंदन का वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्रशिखी(खिन्)  : पुं० [सं० ताम्रा-शिखा, कर्म० स०+इनि] मुरगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्र-सार  : पुं० [ब० स०] लाल चंदन का वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्रसारक  : पुं० [सं० ताम्रसार+कन्] १. लाल चंदन का पेड़। २. [ब० स० कप्] लाल खैर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्रा  : स्त्री० [सं० ताम्र+टाप्] १. सिंहली पीपल। २. दक्ष प्रजापति की एक कन्या जो कश्यप ऋषि को ब्याही थी और जिसके गर्भ से पाँच कन्याएँ उत्पन्न हुई थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्राक्ष  : पुं० [ताम्र-अक्षि, ब० स० षच्० समा] कोकिल। वि० लाल आँखोवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्राभ  : पुं० [ताम्रा-आभा, ब० स०] लाल चंदन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्रार्द्ध  : पुं० [ताम्र-अर्ध, ब० स०] काँसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्राश्म(न्)  : पुं० [ताम्र-अश्मन्, कर्म० स०] पद्मराग मणि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्रिक  : पुं० [सं० ताम्र+ठञ्-इक] वह जो ताँबे के बरतन आदि बनाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्रिका  : स्त्री० [सं० ताम्रिक+टाप्] गुंजा। घुंघची।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्रिमा(मन्)  : स्त्री० [सं० ताम्र+इमनिच्] ताँबे का रंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्री  : स्त्री० [सं० ताम्र+अण्+ङीप्] एक तरह का ताँबे का बाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्रेश्वर  : पुं० [ताम्र-ईश्वर, ष० त०] ताँबे की भस्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताम्रोपजीवी(दिन्)  : पुं० [सं० ताम्र+उप√जीव् (जीना)+णिनि] १. वह जिसकी जीविका का साधन ताँबा हो। ताँबे का रोजगारी। २. कसेरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ